Rupee all time low: रुपए में बड़ी गिरावट, डॉलर के मुकाबले नए लो लेवल पर पहुंचा

Edited By Updated: 15 May, 2026 10:37 AM

rupee slumps 30 paise against the dollar reaches 95 94

रुपया शुक्रवार को 30 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.94 पर पहुंच गया। कच्चे तेल की ऊंची कीमतों, मजबूत डॉलर और पश्चिम एशिया संकट को लेकर चिंताओं से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई है। विदेशी मुद्रा कारोबारियों का कहना है कि तेल की कीमतों में...

बिजनेस डेस्कः रुपया शुक्रवार को 30 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.94 पर पहुंच गया। कच्चे तेल की ऊंची कीमतों, मजबूत डॉलर और पश्चिम एशिया संकट को लेकर चिंताओं से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई है। विदेशी मुद्रा कारोबारियों का कहना है कि तेल की कीमतों में तेजी के बीच डॉलर की खरीदारी जारी रहने के कारण रुपया दबाव में है और यह 96 के निशान के बहुत करीब बना हुआ है।

यह भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल की खरीद पर लिमिट तय, ₹5,000 से ज्यादा नहीं मिलेगा पेट्रोल

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 95.86 प्रति डॉलर पर खुला। फिर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.94 तक टूट गया जो पिछले बंद भाव से 30 पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.96 के रिकॉर्ड निचले स्तर तक कमजोर हुआ। हालांकि, अंत में दो पैसे की मामूली बढ़त के साथ 95.64 पर बंद हुआ था।

यह भी पढ़ें: गिर गए सोने-चांदी के दाम, 10 ग्राम गोल्ड ₹1521 सस्ता, चांदी में भी बड़ी गिरावट

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.24 प्रतिशत की बढ़त के साथ 99.05 पर रहा। घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 239.14 अंक चढ़कर 75,637.86 अंक पर जबकि निफ्टी 78.30 अंक की बढ़त के साथ 23,767.90 अंक पर रहा। 

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 1.30 प्रतिशत की बढ़त के साथ 107.09 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को शुद्ध लिवाल रहे थे और उन्होंने 187.46 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!