Edited By Rohini Oberoi,Updated: 15 May, 2026 04:36 PM

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सबको झकझोर कर रख दिया। जयपुर-उदयपुर नेशनल हाईवे पर एक अनियंत्रित ट्रक ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दो पुलिसकर्मियों और एक अन्य व्यक्ति की जान चली गई।
Bhilwara Road Accident : राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सबको झकझोर कर रख दिया। जयपुर-उदयपुर नेशनल हाईवे पर एक अनियंत्रित ट्रक ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दो पुलिसकर्मियों और एक अन्य व्यक्ति की जान चली गई।
पुलिस के अनुसार मृतकों में चित्तौड़गढ़ स्थित राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) थाने का एक हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल शामिल हैं। उसने बताया कि यह हादसा जयपुर-उदयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मांडल चौराहे के पास हुआ जब जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रही मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
यह भी पढ़ें: Baba Vanga की एलियन वाली डरावनी भविष्यवाणी हो रही वायरल, दुनिया में मचा हड़कंप
पुलिस ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार दो पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार चित्तौड़गढ़ जीआरपी थाने के हेड कांस्टेबल लेखराज और कांस्टेबल रविंद्र कुमार चोरी के एक आरोपी छोटू भील को मांडल से लेकर भीलवाड़ा जा रहे थे तभी यह हादसा हुआ।