आज का राशिफल 6 जनवरी, 2021- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 06 Jan, 2021 05:26 AM

aaj ka rashifal

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19 व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। दिन में कुछ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19 व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। दिन में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में कुछ नये अवसर हाथ से निकल सकते हैं। स्वतन्त्र रूप से लिए गए निर्णयों में सफलता प्राप्त करेंगे, दूसरों का अनुसरण करने से आपको परेशानियों के अलावा कुछ भी नहीं मिल पायेगा।
उपाय-  ताम्बे के सिक्के जल प्रवाह करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। कोई समस्या आप को परेशान कर सकती है। माता और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर मन-मुटाव हो सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा।
उपाय- रात्रि में दूध का सेवन न करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। व्यापार के विस्तार के लिए आप प्रयासरत रहेंगे, जिसके  जल्दी ही आप को अनुकूल परिणाम मिलेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अधिक समय देने की आवश्यकता है।
उपाय- चने की दाल मंदिर में दान करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। अनुसन्धान से जुड़े लोगों को अच्छे संकेत मिल सकते हैं। विद्यार्थियों को मेहनत के अनुसार ही परिणाम प्राप्त होंगे। साझेदार के साथ चल रही ग़लतफहमी दूर होगी। बेवजह किसी से न उलझें।
उपाय- तम्बाकू का सेवन न करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में लापरवाही से काम करना नुकसानदायक साबित हो सकता है। शत्रु पक्ष आपकी गलती को तलाश रहा है। पारिवारिक जिम्मेदरियों के साथ-साथ खर्चों में भी बढ़ोतरी होगी।
उपाय- फिटकरी से दांत साफ़ करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन बहुत ही अनुकूल है। आय में वृद्धि होने की सम्भावना है पर खर्चों पर अंकुश लगाना जरुरी है। परिवार के साथ मनोरंजक स्थान में घूमने का कार्यक्रम बना सकते हैं।
उपाय- वस्त्रों का दान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। विद्यार्थी नौकरी प्राप्त करने की प्रतियोगिता को पार कर पाने में सक्षम होंगे। लक्ष्यों को निर्धारित करके कार्य करने में सफलता अवश्य ही प्राप्त करेंगे।
उपाय- गणेश जी की आराधना करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। शारीरिक कष्ट का योग है सावधान रहें। यदि यात्रा कर रहे हैं तो वाहन सावधानी से चलायें। भूमि और वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं। करीबी रिश्तेदार की बोली गयी बात पसंद नहीं आयेगी और इस कारण उस रिश्तेदार से मन-मुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
उपाय- उड़द की दाल जल प्रवाहित करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा, जिस से आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों को पूर्ण नहीं कर पाएंगे। दाम्पत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। भाई का सहयोग मिलेगा।
उपाय- मीठा दान करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट– www.goas.org.in

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!