आपका राशिफल- 18 अप्रैल , 2024

Edited By Prachi Sharma,Updated: 18 Apr, 2024 08:14 AM

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। तरक्की के मार्ग में आ रही बाधाएं दूर होंगी। खास परिजनों के साथ आर्थिक मामलों को

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। तरक्की के मार्ग में आ रही बाधाएं दूर होंगी। खास परिजनों के साथ आर्थिक मामलों को लेकर कहासुनी हो सकती है। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए व्यस्तता वाला रहेगा। आप पर काम का दबाव अधिक रहेगा। उच्चाधिकारियों का रवैया आपके प्रति बदल सकता है। पारिवारिक जीवन में उथल-पुथल रहेगी। संतान के भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए आगे बढ़ने के कई अवसर लेकर आए हैं। विदेश जाने के योग बन रहे हैं। सोशल मीडिया के जरिए आर्थिक लाभ होने की संभावना है। प्रेम संबंधों में स्थिरता आएगी। पेट में इंफेक्शन हो सकती है, ध्यान रखें।

कर्क राशि वालों आज का दिन करियर के लिहाज से फायदेमंद रहेगा। कारोबार में उन्नति होने के योग है। युवाओं में सकारात्मक रवैया देखने को मिलेगा। पति-पत्नी के आपसी संबंध मजबूत होंगे। संतान की स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें।

सिंह राशि वालों आज का दिन पारिवारिक खुशियों में वृद्धि लेकर आएगा। कुछ मांगलिक कार्य संपन्न हो सकते हैं। नई प्रॉपर्टी खरीदने के योग है। व्यापार में भारी धन लाभ हो सकता है। अचानक कोई डील आपके हाथ लग सकती है।

कन्या राशि वालों आज आपको शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। सैलरी में वृद्धि होने की संभावना है। आपके व्यवहार से कोई खास परिजन नाराज हो सकता है। डिनर पर आपको कोई invite कर सकता है। पेट दर्द की शिकायत रहेगी।

तुला राशि वाले छात्रों के लिए आज का दिन अधिक मेहनत वाला रहेगा। युवाओं को करियर में सफलता मिलेगी। आपके विचारों से बॉस काफी प्रभावित हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ किसी दोस्त के घर जा सकते हैं। सेहत आपकी उत्तम रहेगी।

वृश्चिक राशि वालों व्यापार में मेहनत का अच्छा परिणाम हासिल होगा। कोई भी निवेश भविष्य को ध्यान में रखकर ही करें। छात्रों की पढ़ाई में दिक्कतें आ सकती है। ससुराल पक्ष के किसी सदस्य के साथ बातचीत हो सकती है। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

धनु राशि वालों व्यवसाय में ब्रिकी बढ़ने की संभावना है। फाइनेंस को लेकर आ रही समस्याएं दूर होगी। परिवार की जरूरतों को पूरा ध्यान में रखेंगे। जीवनसाथी को शॉपिंग के लिए ले जा सकते हैं। प्रियजनों के साथ अच्छा समय बिताने पर मन प्रसन्न रहेगा।

मकर राशि वालों बिगड़े कार्यों में सुधार होने की संभावना है। कुछ लोग आपकी मेहनत का श्रेय स्वयं लेने का प्रयास करेंगे। विद्यार्थियों के लिए संघर्ष का समय रहने वाला है। सर्वाइकल से पीड़ित जातक भारी सामान उठाने से बचें।

कुंभ राशि वालों ऑफिस में किसी अधिकारी की लापरवाही भारी पड़ सकती है। विवाह संबंधित निर्णय लेने के लिए समय सही है। प्रियजनों के साथ बिगड़े संबंधों में सुधार होने की उम्मीद है। गलत खानपान के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

मीन राशि वालों गृहस्थ जीवन के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। भौतिक सुखों में वृद्धि हो सकती है। कोई मांगलिक कार्य संपन्न होने के योग बन रहे हैं। कारोबार में तरक्की हो सकती है। सेहत के मामले में सितारे अच्छे हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!