आपका राशिफल- 19 अप्रैल , 2024

Edited By Prachi Sharma,Updated: 19 Apr, 2024 08:28 AM

मेष राशि वालों आज आपको बहुत ही सोच समझकर हर फैसला लेने की सलाह दी जाती है। मन भटक सकता है। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। गृहस्थ जीवन में सुख-शांति

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि वालों आज आपको बहुत ही सोच समझकर हर फैसला लेने की सलाह दी जाती है। मन भटक सकता है। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। गृहस्थ जीवन में सुख-शांति रहेगी। स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहद शुभ रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।

वृष राशि वाले व्यापारियों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। बिजनेस को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में सफल रहेंगे। मानसिक शांति महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। छात्रों के विदेश जाने के योग बन रहे हैं। सेहत अच्छी रहेगी।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी रहने वाला है। जो भी काम करेंगे, उसमें भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। व्यवसाय से जुड़ी कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। पारिलारिक जीवन में खुशहाली आएगी।

कर्क राशि वालों संपत्ति संबंधी मामलों में अड़चन आने की संभावना है। जॉब में अचानक स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी खास दोस्त के साथ आउटिंग पर जा सकते हैं। स्टूडेंट्स के दिन काफी खास रहने वाला है। सेहत ठीक रहेगी।

सिंह राशि वाले जो जातक पारिवारिक बिजनेस से जुड़े हैं, उन्हें धन लाभ होने के योग है। कोई खास परिजन आपको धोखा दे सकता है। कला क्षेत्र वाले छात्रों को आज बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। स्वास्थ्य के मामले में दिन अच्छा रहेगा।

कन्या राशि वालों कारोबार को लेकर सितारें अच्छे है। आर्थिक उन्नति होने के योग है। युवाओं को करियर के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। दांपत्य जीवन में तनाव की स्थिति रह सकती है। त्वचा संबंधी कोई रोग लग सकता है, ध्यान रखें।

तुला राशि वालों आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। परिवार की किसी सदस्य को सरकारी नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। अटके कामों में गति आएगी। छात्रों को कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

वृश्चिक राशि वालों कार्यक्षेत्र में चल रही परेशानियों से आपको राहत मिलने वाली है। जो जातक कोर्ट-कचहरी के मामलों में फंसे हैं उन्हें सफलता मिलेगी। ससुराल पक्ष के साथ संबंध सुधरेंगे। जीवनसाथी को शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं।

धनु राशि वालों आज आपका मन किसी बात को लेकर विचलित रहेगा। खर्चों में वृद्धि होने के योग है। भाइयों के साथ संबंधों में सुधार देखने को मिल सकता है। किसी खास मित्र की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है। छात्रों का दिन अच्छा रहेगा।

मकर राशि वाले आज भौतिक सुख-सुविधाओं का आनंद लेंगे। व्यापारियों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। जमीन-जायदाद संबंधी मामले सुलझ सकते हैं। पारिवारिक सुख-शांति में बढ़ोतरी होगी। सेहत के लिहाज से दिन उत्तम रहेगा।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके आत्मविश्वास में वृद्धि लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आपका प्रमोशन हो सकता है। नौकरीपेशा जातक अधिकारी वर्ग के साथ अच्छा संबंध बनाकर रखें। किसी से भी बिना सोचे-समझे कोई वादा न करें, मुश्किल में पड़ सकते हैं। 

मीन राशि वालों आज आपको आर्थिक मामलों में सावधान रहने की जरूरत है। बेरोजगार के लिए भटक रहे जातकों को नौकरी मिल सकती है। कारोबार में मनचाहे परिणाम देखने को मिलेंगे। वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!