आपका राशिफल- 22 जून, 2025

Edited By Sarita Thapa,Updated: 22 Jun, 2025 07:18 AM

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। सहकर्मी से कुछ नया सीख सकते हैं। व्यापार में नए लोगो से मुलाकात हो सकती है। किसी दोस्त के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। सहकर्मी से कुछ नया सीख सकते हैं। व्यापार में नए लोगो से मुलाकात हो सकती है। किसी दोस्त के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। माता पिता के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। जीवनसाथी आपसे अपने मन की बात बोल सकते हैं। समाज में आपके अच्छे कामों की तारिफ हो सकती है। सेहत सही रहेगी।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए  सामान्य रहेगा। संतान से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। किसी को पैसा उधार पर न दें। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर बनी रहेगी। हर कार्य को समझदारी के साथ करें। सेहत सही रहेगी। 

कर्क राशि वालों आज का आपके लिए बेहतर रहेगा। दोस्तों के साथ चल रही गलतफहमियां बातचीत से दूर हो जाएंगी। नौकरीपेशा जातकों को काम के सिलसिले में विदेश जाने का मौका मिल सकता है। व्यापार में किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा न करें। सेहत सही रहेगी। 

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। बेरोज़गार लोगों को काम मिल सकता है। नौकरी कर रहे जाकतों को काम में सफलता पाने के लिए और मेहनत करने की ज़रुरत है। लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। सेहत के लिहाज़ से दिन ठीक रहेगा।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। जीवनसाथी से आज कोई सरप्राइज़ मिल सकता है। व्यापार कर रहे जातकों को अच्छी डील मिल सकती है। आज अपनी वाणी में मिठास बना कर रखें। सेहत सही रहेगी।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। भाई-बहन से किसी बात पर झगड़ा हो सकता है। कोर्ट कचहरी के मामले में फैसला आपके हक में आ सकता है। पैसों के मामले में किसी पर भी भरोसा न करें। सेहत का ख्याल रखने की ज़रुरत है।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी खास के साथ आज मूवी देखने जा सकते हैं। लंबे समय से जिस डील को पाने के लिए मेहनत कर रहे है वे डील मिल सकती है। आज थोड़ा समय निकाल कर परिवार के साथ भी समय बिताए। सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी के साथ चल रहा तनाव खत्म हो जाएगा। पैसों के निवेश करने से पहले घर के बड़ो की सलाह अवश्य लें। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। सेहत सही रहेगी।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। व्यापार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अपने सहकर्मियों से सावधान रहने की ज़रुरत है। कपड़े का व्यापार कर रहे जातकों को लाभ हो सकता है। सेहत का ख्याल रखने की ज़रुरत है।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। दोस्तों के साथ किसी लंबी ट्रिप पर जा सकते हैं। उधार पर दिया पैसी वापस मिल सकता है। किसी भी शुभ कार्य को करने से पहले माता पिता का आशीर्वाद ज़रुर लें। सेहत सामान्य रहेगी।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। दोस्तों के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं। आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। किसी भी बाहर वाले पर किसी भी काम के लिए भरोसा न करें। सेहत के लिहाज़ से दिन ठीक-ठाक रहेगा।
 

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!