आज का राशिफल-  2 जुलाई 2026

Edited By Updated: 02 Jul, 2026 10:17 AM

आज का पंचांग- आज दिन है गुरुवार का, दिनांक 02 जुलाई 2026, कृष्ण पक्ष। हिंदू मास आषाढ़ तिथि द्वितीया नक्षत्र उत्तराषाढा रहेगा, आज का योग है वैधृति और करण गर। आज के खास दिन पर सूर्य मिथुन राशि में रहेंगे और चंद्र मकर राशि में रहेंगे। आज का राहुकाल...

आज का पंचांग- आज दिन है गुरुवार का, दिनांक 02 जुलाई 2026, कृष्ण पक्ष। हिंदू मास आषाढ़ तिथि द्वितीया नक्षत्र उत्तराषाढा रहेगा, आज का योग है वैधृति और करण गर। आज के खास दिन पर सूर्य मिथुन राशि में रहेंगे और चंद्र मकर राशि में रहेंगे। आज का राहुकाल रहेगा दोपहर 02 बजकर 10 मिनट से दोपहर 03 बजकर 54 मिनट तक। आज का अभिजीत मुहूर्त रहेगा सुबह 11 बजकर 57 मिनट से  दोपहर12 बजकर 53 मिनट तक। आज का दिशाशूल दक्षिण की तरफ रहेगा। तो फिलहाल दक्षिण दिशा की ओर यात्रा टाल दें।

आज का महा उपाय- जल में हल्दी मिलाकर केले के पेड़ को अर्पित करें।

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए नई उम्मीदें लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को सफलतापूर्वक निभाएंगे। परिवार के किसी सदस्य की उपलब्धि से गर्व महसूस होगा। रुका हुआ भुगतान मिलने से आर्थिक राहत मिलेगी। शाम के समय मनपसंद कार्य करने का अवसर मिलेगा। सेहत सामान्य रहेगी।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है। व्यापार में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से अच्छा लाभ मिलेगा। दांपत्य जीवन में विश्वास और अपनापन बढ़ेगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा से जुड़ी सकारात्मक खबर मिल सकती है। मीठे भोजन का सेवन सीमित रखें।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्साह से भरा रहेगा। मित्रों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। कामकाज का बोझ पहले से कम हो सकता है। घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। माता-पिता के साथ मिलकर भविष्य की योजनाओं पर काम कर सकते हैं। प्रेम संबंधों में आपसी समझ बेहतर होगी। उधार पर दिया पैसा वापस मिल सकता है। सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापारियों को अच्छा धन लाभ हो सकता है। कारोबार में नए लोग शामिल हो सकते हैं। प्रेमी आपसे मन की बात बोल सकता है। बच्चों की सेहत का ख्याल रखें।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। घर में सुख-सुविधाओं से जुड़ी कोई नई वस्तु खरीदी जा सकती है। नौकरीपेशा लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। भाई-बहनों का सहयोग मनोबल बढ़ाएगा। खानपान संतुलित रखें।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए प्रगति देने वाला रहेगा। किसी महत्वपूर्ण बैठक में आपकी बातों को महत्व मिलेगा। व्यापार में नई साझेदारी पर चर्चा आगे बढ़ सकती है। जीवनसाथी के साथ यादगार समय बिताने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए शुभ संकेत लेकर आया है। किसी पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान की सफलता से घर में खुशी का माहौल रहेगा। आंखों की थकान से बचने के लिए पर्याप्त आराम करें।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। कार्यों को समय पर पूरा करने से अधिकारियों की प्रशंसा मिलेगी। किसी नई योजना पर काम शुरू करने का सही समय है। दोस्तों के साथ छोटी यात्रा की योजना बन सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। जीवनसाथी के साथ मिलकर कोई नया काम शुरु करने के बारे में मन बना सकते हैं। व्यापार में भाई-बहन का सहयोग प्राप्त हो सकता है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर लिया गया निर्णय लाभ देगा। कमर पर अधिक दबाव डालने से बचें।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। कारोबार में विस्तार के नए अवसर सामने आ सकते हैं। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात भविष्य में लाभदायक साबित होगी। प्रेम संबंधों में विश्वास और नज़दीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए सुखद रहेगा। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिवार के साथ किसी विशेष आयोजन में शामिल होने का अवसर मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं। दिनचर्या नियमित रखें और पर्याप्त नींद लें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!