Edited By Sarita Thapa,Updated: 21 Oct, 2026 08:39 AM
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। काम में बदलाव के बारे में सोच रहे नौकरीपेशा जातकों को किसी कंपनी से ऑफर आ सकता है।
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। काम में बदलाव के बारे में सोच रहे नौकरीपेशा जातकों को किसी कंपनी से ऑफर आ सकता है। व्यापार में अच्छा लाभ हो सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए राहत भरा साबित हो सकता है। नौकरी में कोई ऐसा काम मिल सकता है, जिसमें आपकी काबिलियत सामने आ सकती है। घर के खर्चों को लेकर थोड़ी योजना बनाकर चलें। किसी पुराने परिचित से बातचीत करके अच्छा महसूस होगा। आंखों में थकान हो सकती है, इसलिए स्क्रीन से थोड़ा ब्रेक लेते रहें।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कारोबार की नई योजनाओं पर सोच-विचार करना पड़ सकता है। विदेश से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में प्रेम बना रहेगा। ज्यादा मसालेदार खाना खाने से बचें, नहीं तो पेट में दर्द हो सकता है।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला साबित हो सकता है। बिज़नेस करने वालों पर काम का बोझ आ सकता है। घर में सजावट या मरम्मत से जुड़ा काम कराने का विचार आ सकता है।किसी करीबी की बात आपको भावुक कर सकती है। पर्याप्त पानी पिएं और आराम के लिए भी समय निकालें।
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए सुकून भरा रहेगा। किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक तंगी से राहत मिल सकती है। प्रेमी के साथ डिनर पर जा सकते हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। सेहत के प्रति सतर्क रहने की ज़रूरत है।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार में नए ग्राहक जुड़ सकते हैं। किसी रिश्तेदार से जुड़ी अच्छी खबर घर का माहौल खुशनुमा बना सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अपनी कमजोरियों पर काम करने की ज़रूरत है। लगातार बैठकर काम करने के बजाय बीच-बीच में थोड़ा चलें।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। व्यापार के दौरान नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। कामकाज के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक साबित हो सकती है। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ रिश्ते पहले से बेहतर होते हुए नज़र आ सकते हैं। बाहर के खाने से परहेज़ करना आपके लिए अच्छा रहेगा।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखने से काम आसान होता हुआ नज़र आ सकता है। घर में किसी जरूरी सामान की खरीदारी पर खर्च हो सकता है। प्रेम जीवन में मन की बात साफ-साफ कहने से गलतफहमियां दूर हो सकती हैं। नींद पूरी करने की कोशिश करें।
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। बेरोज़गार लोगों को पसंद का काम मिल सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलें में समझदारी से काम लेना आपके हित में रह सकता है। जीवनसाथी को मिली उपलब्धि से मन खुश रहेगा। सेहत पहले से बेहतर रहेगी। पर्याप्त आराम करें।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो पहले नए अवसरों की पूरी जानकारी जुटा लेना बेहतर रहेगा। परिवार में किसी बुजुर्ग के अनुभव से आपको सही दिशा मिल सकती है। दोस्तों के साथ बातचीत से तनाव कम महसूस होगा। मौसम के अनुसार कपड़े पहनें और अपनी सेहत का ध्यान रखें।
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। व्यापार करने वालों को पसंद की डील मिल सकती है। घर में किसी बात को लेकर किसी सदस्य के साथ नोकझोंक हो सकती है। पार्टनर को पर्याप्त समय देने की कोशिश करें। सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी नई जिम्मेदारी को स्वीकार करने से पहले उससे जुड़ी जानकारी ज़रूर लें। परिवार के साथ किसी शुभ कार्य की तैयारी हो सकती है। अविवाहित जातकों की किसी परिचित के माध्यम से नए व्यक्ति से बातचीत शुरू हो सकती है। थकान महसूस हो तो काम के बीच थोड़ा विश्राम जरूर करें।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ