आज का राशिफल- 4 जुलाई 2026

Edited By Updated: 04 Jul, 2026 04:53 PM

आज का पंचांग- आज दिन है शनिवार का, दिनांक 04 जुलाई 2026, कृष्ण पक्ष। हिंदू मास आषाढ़ तिथि चतुर्थी नक्षत्र धनिष्ठा रहेगा, आज का योग है प्रीति और करण बालव। आज के खास दिन पर सूर्य मिथुन राशि में रहेंगे और चंद्र कुंभ राशि में रहेंगे। आज का राहुकाल रहेगा...

आज का पंचांग- आज दिन है शनिवार का, दिनांक 04 जुलाई 2026, कृष्ण पक्ष। हिंदू मास आषाढ़ तिथि चतुर्थी नक्षत्र धनिष्ठा रहेगा, आज का योग है प्रीति और करण बालव। आज के खास दिन पर सूर्य मिथुन राशि में रहेंगे और चंद्र कुंभ राशि में रहेंगे। आज का राहुकाल रहेगा सुबह 08 बजकर 57 मिनट से सुबह 10 बजकर 41 मिनट तक। आज का अभिजीत मुहूर्त रहेगा सुबह 11 बजकर 58 मिनट से दोपहर 12 बजकर 53 मिनट तक। आज का दिशाशूल पूर्व की तरफ रहेगा। तो फिलहाल पूर्व दिशा की ओर यात्रा टाल दें।

आज का महा उपाय- आज ॐ शं शनैश्चराय नमः" मंत्र का 108 बार जाप करें।

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आज अचानक से धन लाभ हो सकता है। घर पर किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। यदि पैसों का निवेश करने का सोच रहे हैं, तो माता-पिता से सलाह लेना लाभदायक रहेगा। सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार में समझदारी से काम लेने की ज़रूरत है। युवाओं को काम के नए अवसर मिल सकते हैं। वाहन लेने का विचार कर सकते हैं। संतान की सेहत का ख्याल रखें।
 
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। घर पर किसी के विवाह की बात छिड़ सकती है। साझेदारी के व्यापार में मुनाफा हो सकता है। सेहत के लिहाज़ से दिन ठीक रहेगा।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। बच्चों की पढ़ाई में सफलता के योग बन रहे हैं। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। दोस्तों के साथ मिलकर किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। सेहत को लेकर सावधान रहने की ज़रुरत है।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। पाठ-पूजा में रुचि बढ़ सकती है। बिज़नेस करने वाले जातकों को धन लाभ होने के योग हैं। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिल सकता है। प्रेमी आज आपसे अपने मन की बात कह सकता है। आज बुखार हो सकता है, ख्याल रखें।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। पार्टनर के साथ झगड़ा हो सकता है। बिज़नेस के मामले में किसी बाहर वाले पर भरोसा न करें। घर खर्च बढ़ सकता है। सेहत के लिहाज़ से दिन ठीक-ठाक रहेगा।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। घर में किसी नए सदस्य के आगमन से खुशी का माहौल बना रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कामकाज के सिलसिले में घरवालों को समय देने में मुश्किल आ सकती है। संतान किसी चीज़ के लिए ज़िद कर सकती है। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति मिलने की संभावना है। सेहत सही रहेगी।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। विदेश जाने का सोच रहे हैं तो घर वालों से बात कर सकते हैं। किसी भी अजनबी से मित्रता करने से पहले उससे जुड़ी सारी जानकारी प्राप्त कर लें। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। मौसम में बदलाव के चलते सेहत खराब हो सकती है, ख्याल रखें।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। दोस्तों के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं। सिंगल जातकों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो जाएगी। बाहर का खाना न खाएं,नहीं तो पेट खराब हो सकता है।
 
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। कामकाज में आ रही दिक्कतें समाप्त हो जाएंगी। जीवनसाथी के लिए कोई तोहफा खरीद सकते हैं। व्यापार में घर के बड़ों की सलाह सही साबित हो सकती है। सेहत सही रहेगी।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे। आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। प्रेमी के साथ किसी यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। तला-भुना भोजन न खाएं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

 

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!