आज का राशिफल-  17 जुलाई 2026

Edited By Updated: 17 Jul, 2026 10:32 AM

आज का पंचांग- आज दिन है शुक्रवार का, दिनांक 17 जुलाई 2026, शुक्ल पक्ष। हिंदू मास आषाढ़ तिथि तृतीया नक्षत्र मघा रहेगा, आज का योग है व्यतिपात और करण वणिज। आज के खास दिन पर सूर्य कर्क राशि में रहेंगे और चंद्र सिंह राशि में रहेंगे। आज का राहुकाल रहेगा...

आज का पंचांग- आज दिन है शुक्रवार का, दिनांक 17 जुलाई 2026, शुक्ल पक्ष। हिंदू मास आषाढ़ तिथि तृतीया नक्षत्र मघा रहेगा, आज का योग है व्यतिपात और करण वणिज। आज के खास दिन पर सूर्य कर्क राशि में रहेंगे और चंद्र सिंह राशि में रहेंगे। आज का राहुकाल रहेगा सुबह 10 बजकर 44 मिनट से दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक। आज का अभिजीत मुहूर्त रहेगा दोपहर 12 बजे से दोपहर 12 बजकर 55 मिनट तक। आज का दिशाशूल पश्चिम की तरफ रहेगा। तो फिलहाल पश्चिम दिशा की ओर यात्रा टाल दें।

आज का विशेष- अनिरुद्ध चतुर्थी

आज का महा उपाय-  मां लक्ष्मी को इत्र अर्पित करें।

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कोई पुराना सपना साकार हो सकता है। करियर में अचानक अवसर मिल सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताना सुकून देगा। ध्यान रखें किसी भी चीज़ में जल्दबाजी नुकसानदायक हो सकती है। सेहत का ख्याल रखें।  

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। किसी नए व्यक्ति से मुलाकात जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पुरानी चिंता खत्म होगी। सेहत सामान्य रहेगी।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आज का दिन विचारों की स्पष्टता लाएगा। घर की सजावट या नवीनीकरण के काम हो सकते हैं। दोस्तों के साथ समय अच्छा बीतेगा। मौसम में बदलाव के चलते खांसी-जुकाम हो सकता है।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। कोई भी बड़ा निर्णय लेते समय माता-पिता से सलाह अवश्य लें। काम में लापरवाही से बचें। पुराने मित्र से अचानक मुलाकात हो सकती है। सेहत के लिहाज़ से दिन ठीक रहेगा।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। कुछ नया सीखने का अवसर मिलेगा। काम के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक साबित हो सकती है। जीवनसाथी के साथ मतभेद खत्म होंगे। बाहर के खाने से परहेज़ करें।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। किसी रुके हुए काम में प्रगति हो सकती है। कार्यस्थल पर आपके नए विचारों को सराहा जा सकता है। प्रेम जीवन में स्थिरता आएगी। सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा।नौकरीपेशा जातकों को तरक्की मिलने के योग हैं। आज कोई पुराना कर्ज खत्म हो सकता है। मित्र सहयोगी साबित होंगे। आज हल्का सिर दर्द परेशान कर सकता है।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। परिवार में किसी शुभ कार्य की चर्चा हो सकती है। संतान पक्ष से गर्व का अनुभव होगा। धन लाभ के संकेत हैं। भावनाओं में बहकर निर्णय न लें। सेहत पहले के मुकाबले बेहतर रहेगी।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आज यात्रा से लाभ संभव है। सरकारी नौकरी वालों को प्रमोशन मिल सकता है। बच्चे आज किसी चीज़ के लिए ज़िद कर सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। संतान का शिक्षा के क्षेत्र में प्रदर्शन बेहतर रहेगा। बिज़नेस में पिता से मार्गदर्शन मिल सकता है। कामकाज के चलते की गई यात्रा लाभदायक साबित हो सकती है। सेहत सही रहेगी।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए अवसर सामने आएंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत हो सकती है। घर खर्च बढ़ सकता है। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। बिज़नेस करने वाले जातकों को पुराने अनुभवों से सीख कर आगे बढ़ने की ज़रूरत है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। सेहत को नजरअंदाज न करें।   

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!