आज का राशिफल- 7 अक्टूबर 2026

Edited By Updated: 07 Oct, 2026 12:30 PM

आज का पंचांग- आज दिन है बुधवार का, दिनांक 07 अक्टूबर 2026, कृष्ण पक्ष। हिंदू मास आश्विन तिथि द्वादशी नक्षत्र मघा रहेगा, आज का योग है शुभ और करण कौलव। आज के खास दिन पर सूर्य कन्या राशि में रहेंगे और चंद्र सिंह राशि में रहेंगे। आज का राहुकाल रहेगा...

आज का पंचांग- आज दिन है बुधवार का, दिनांक 07 अक्टूबर 2026, कृष्ण पक्ष। हिंदू मास आश्विन तिथि द्वादशी नक्षत्र मघा रहेगा, आज का योग है शुभ और करण कौलव। आज के खास दिन पर सूर्य कन्या राशि में रहेंगे और चंद्र सिंह राशि में रहेंगे। आज का राहुकाल रहेगा दोपहर 12 बजकर 10 मिनट से दोपहर 01 बजकर 38 मिनट तक। आज का दिशाशूल उत्तर की तरफ रहेगा। तो फिलहाल उत्तर दिशा की ओर यात्रा टाल दें।

आज का विशेष- इंदिरा एकादशी पारण, कृष्ण कल्कि द्वादशी और द्वादशी श्राद्ध

आज का महा उपाय- गाय को हरी घास या पालक खिलाएं।

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। व्यापार में आपको नई योजनाओं पर काम करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों को नए अवसर मिल सकते हैं। घर से जुड़े कामों को पूरा करने में जीवनसाथी का सहयोग मिल सकता है। ज्यादा देर तक एक ही स्थान पर न बैठे रहें।  

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। किसी मीटिंग या बातचीत में आपकी कही हुई बात को गंभीरता से लिया जा सकता है। पैसों के मामले में किसी पर भी आंखें बंद करके भरोसा न करें। पिताजी से बातचीत करने से किसी पुराने मसले का हल निकल सकता है। आज ज्यादा मीठी चीज़ों का सेवन न करें।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए राहत भरा रहेगा। किसी भी कागज़ी काम में लापरवाही न करें। ऑफिस में वरिष्ठ आपके काम से खुश रहेंगे। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। व्यापारियों को अच्छा धन लाभ हो सकता है। अगर किसी चीज़ से परेशान हैं तो पैनिक होने की जगह शांति से काम लें। किसी ज़रूरी काम से बाहर जाएं तो परिवार वालों का आशीर्वाद ज़रूर लेकर जाएं। आज बाहर के खाने से परहेज़ रखें नहीं तो पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। युवाओं की काम के दौरान किसी ऐसे से मुलाकात हो सकती है, जिसका फायदा आने वाले समय में हो सकता है। कला से क्षेत्र से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से ठीक रहेगी। ज्यादा गर्मी में घूमने से बचें।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए संतोषजनक रहेगा। कार्यक्षेत्र में आ रही परेशानियों से राहत मिल सकती है। पार्टनर के साथ किसी डिनर डेट पर जा सकते हैं। व्यापार में घर के बड़ों की सलाह आपके काम आ सकती है। सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही करने से बचें।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। कला से जुड़े किसी काम में आपकी रुचि बढ़ सकती है। घर पर अचानक से मेहमान दस्तक दे सकते हैं। भाई-बहन से किसी बात पर बहस हो सकती है। लगातार बैठने के बजाय बीच-बीच में थोड़ा चलना अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए राहत भरा रहेगा। युवाओं का मन मांगलिक कार्यों में लग सकता है। व्यापारी कामकाज के दौरान दूसरे देश की यात्रा कर सकते हैं। शत्रु आपके खिलाफ कोई साज़िश कर सकते हैं, सावधान रहें। सेहत के लिहाज़ से दिन अनुकूल रहेगा।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहेगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति के काम करने के तरीके से आपको नई प्रेरणा मिल सकती है। घर में किसी छोटे समारोह की तैयारियां हो सकती हैं। आपकी कोई मजेदार बात परिवार के माहौल को हल्का-फुल्का बना देगी। गले को आराम देने के लिए बहुत ठंडी चीज़ों से बचें।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए नए अवसरों से भरा रहेगा। कोई करीबी आपसे मदद मांग सकता है, मदद ज़रूर करें। परिवार के साथ समय बिताने से घर का माहौल हल्का बना रहेगा। कामकाज में आ रही परेशानियों से राहत मिल सकती है। देर रात तक न जागें, सिरदर्द हो सकता है।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। व्यापारियों को डील हासिल करने के लिए और मेहनत करनी पड़ सकती है। बच्चों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। आंखों को आराम देने के लिए कुछ समय स्क्रीन से दूर रहें।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। मन में चल रहे किसी विचार को खुलकर स्पष्ट करें। ऑफिस के काम को पूरा करने में सहकर्मियों की मदद कर सकते हैं। सिंगल जातक किसी खास को अपने दिल की बात कहने के बारे में सोच सकते हैं। सेहत पहले से अच्छी रहेगी।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!