Tarot Card Rashifal (7th October): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 07 Oct, 2026 12:28 PM

tarot card rashifal

मेष-  आज का दिन बाकी दिनों के मुकाबले बेहतर रहने वाला है। किसी दोस्त के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। इस राशि के युवा धर्म-कर्म के

मेष- आज का दिन बाकी दिनों के मुकाबले बेहतर रहने वाला है। किसी दोस्त के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। इस राशि के युवा धर्म-कर्म के कामों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। सेहत ठीक रहेगी।

वृष- आज आप अपने काम को बेहतर ढंग से व्यवस्थित कर पाएंगे। छोटे-छोटे कार्यों में भी सफलता मिल सकती है। व्यक्तिगत संबंधों में विश्वास और ईमानदारी बनाए रखें।

मिथुन- आज का दिन अच्छा रहने वाला है। ऑफिस में आपके काम की प्रशंसा की जाएगी। भाई-बहन के साथ मिलकर किसी रिश्तेदार के घर जाने का प्लान बनाएंगे। साथी आपके मन की भावनाओं को समझने की कोशिश करेंगे।

कर्क- अगर आज आप कहीं पर कोई पैसा निवेश करना चाहते हैं तो दिन अच्छा है। ऑफिस में काम का बोझ कम रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामले में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेनी पड़ सकती है। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा।

सिंह- आज का दिन शुभ रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोग काम के सिलसिले में शहर से बाहर जा सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बनाएंगे। माता की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।

कन्या- आज का दिन सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में हर काम समय से पूरा हो जाएगा। जो छात्र बाहर जाकर पढ़ाई करने की योजना बन रहे हैं तो थोड़ा स्थगित कर दें। रिलेशनशिप से जुड़ा कोई भी फैसला सोच-समझ कर लें।

तुला-  व्यापार में आपकी किसी छोटी सी गलती से बिना बात की परेशानी खड़ी हो सकती है। प्राइवेट नौकरी वाले लोग अपनी जॉब को बदलने के बारे में सोच सकते हैं। छात्रों का सारा दिन परीक्षा की तैयारी में निकल जाएगा।

वृश्चिक- आज निवेश संबंधी कोई भी फैसला बहुत ही सोच-समझकर लें। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव वाला माहौल बना रहेगा। युवा वर्ग कोई भी नया काम करते समय अपने आत्मविश्वास को गिरने न दे। बदलते मौसम की वजह से जुकाम व बुखार हो सकता है।

धनु- आज साथ काम करने वालों से बिन मांगे मदद मिलेगी। किसी रिश्तेदार की आर्थिक सहायता करने से सुकून हासिल होगा। कोर्ट-कचहरी से राहत मिलेगी। लव लाइफ को खुशहाल बनाने की हर संभव कोशिश करेंगे। पेट का दर्द परेशान कर सकता है।

मकर- आज का दिन मकर राशि वालों को लिए शानदार रहने वाला है। छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का मौका मिलेगा। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

कुंभ- आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। जो लोग लंबे समय से कोई वाहन या प्रॉपर्टी लेने के बारे में सोच रहे थे, उनका यह सपना पूरा होगा। जीवनसाथी से कोई स्पेशल तोहफा मिल सकता है, सिर में भारीपन रहेगा।  

मीन- आज आपकी रचनात्मकता उभार पर होगी। सामाजिक संपर्कों में भाग लें और अपनी विचारधारा साझा करें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और आराम का समय निकालें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!