Daily horoscope : आज इन राशियों की पूरी होंगी दिल की तमन्नाएं
Edited By Niyati Bhandari,Updated: 10 Oct, 2026 10:44 AM

मेष : डरे-डरे तथा डावांडोल मन के कारण आप किसी भी काम को
मेष : डरे-डरे तथा डावांडोल मन के कारण आप किसी भी काम को हाथ में लेने पर घबराहट तथा बेचैनी महसूस करेंगे।
वृष : धार्मिक तथा सामाजिक कामों में ध्यान, यत्न करने पर कोई स्कीम प्रोग्राम मैच्योर होगा, अर्थदशा भी सुखद रहेगी।
मिथुन : प्रॉपर्टी के कामों के लिए आपकी भागदौड़ अच्छा नतीजा देगी, शत्रु आपके समक्ष ठहर न सकेंगे, तेज प्रभाव बना रहेगा।
कर्क : यदि किसी बड़े व्यक्ति की मदद या सहयोग लेने के लिए आप उसे अपरोच करेंगे तो वह आपकी बात ध्यान के साथ सुनेगा।
सिंह : सितारा व्यापार-कारोबार के कामों में लाभ देने, अर्थदशा कंफर्टेबल रखने वाला, कारोबारी टूरिंग भी लाभ देगी।
कन्या : अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, यत्नों-प्रोग्रामों में कामयाबी मिलेगी, मगर रेशा, नजला, जुकाम की शिकायत रह सकती है।
तुला : खर्चों के कारण अर्थदशा पतली रहेगी, कारोबारी लेन-देन तथा लिखत-पढ़त के काम भी अलर्ट रह कर करें।
वृश्चिक : खेती उत्पादों, खादों-बीजों, करियाना वस्तुओं तथा गार्मैंटस का काम करने वालों को अपने कामों में लाभ मिलेगा।
धनु : किसी अफसर के सॉफ्ट तथा हमदर्दाना रुख के कारण आपकी कोई समस्या सुलझ सकती है, इज्जत-मान की प्राप्ति।
मकर : जनरल सितारा स्ट्रांग जो आपको हर फ्रंट पर हावी, प्रभावी, विजयी रखेगा, मगर अर्थदशा कमजोर रहेगी।
कुंभ : पेट में खराबी का डर, पांव फिसलने का भी डर, जैसे जनरल हालात भी कमजोर बने रहेंगे।
मीन : व्यापार तथा कामकाज की दशा बेहतर, समय कामयाबी से कटेगा मगर घरेलू मोर्चा पर कुछ खींचातनी रहने का डर।