ऐसी आंखों वाले लोग दिल में दबाकर रखते हैं गहरे राज़

Edited By Jyoti,Updated: 15 Dec, 2019 12:50 PM

according to samudrik shastra eyes reveal secrets about you personality

आंखें, जिसके बारे में कहा जाता है जब इंसान अपनी मुख से कुछ बातें बयां नहीं कर पाता तो उसकी आंखें उसके हाल को दर्शा देती हैं। अब ये बात हुए समाज में प्रचलित मान्यताओं के अनुसार।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
आंखें, जिसके बारे में कहा जाता है जब इंसान अपनी मुख से कुछ बातें बयां नहीं कर पाता तो उसकी आंखें उसके हाल को दर्शा देती हैं। अब ये बात हुए समाज में प्रचलित मान्यताओं के अनुसार। मगर क्या आप जानते हैं समद्र शास्त्र में भी इस बात का प्रमाण दिया गया है। जी हां, बल्कि इसमे तो व्यक्ति की आंखों को उसके व्यक्तित्व का आइना कहा जाता है। अर्थात इसको देखकर आसानी से पता लगाया जा सकता है इंसान कैसा है। यहां तक कि तक जाना जा सकता है को वो धोखेबाज़ है या वफ़ादार। तो अगर आप भी किसी की आंखों से उसके बारे में ये सभी राज़ का पता लगाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको पढ़ना होगा हमारा संपूर्ण आर्टिकल जिसमें हमने हर तरह की आंखों के लोगों के बारे जानकारी देते हुए इनसे जुड़ी दिलचस्प बातें बताई हैं।

नीली आंखें
कहा जाता है नीली आंखों वाले लोग अधिक चालाक होते हैं। इसलिए इन पर कभी भी हद से ज्यादा भरोसा नहीं करना चाहिए। क्योंकि ये लोग हर स्थिति में केवल अपना मतलब देखते हैं जैसे कि इनका मतलब निकल जाता ये अपने साथ वालों को मुश्किल दौर में अकेला छोड़ कर जाने में ज़रा नही झिझकते।
PunjabKesari, Blue eyes
बड़ी आंखें
इन लोगों के बारे में माना जाता है कि ये वफ़ादार होते हैं। इसके साथ ही ये परोपकारी और अच्छे द‌िल  के भी होते हैं। ज़रूरत के समय ये लोग कभी किसी को भी अकेला नहीं छोड़ते। फिर चाहे ये उन्हें जानते हो या नहीं। कहन का भाव है कि ये लोग दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तत्पर पर ही रहते हैं।

भूरी आंखें
जिन जातकों की आंखें भूरी होती हैं उन्हें थोड़ा स्वार्थी किस्म के कहा गया है। इन्हें सिर्फ अपने आप से मतलब होता है किसी के लाइफ में अच्छे-बुरे की इन्हें कोई परवाह नहीं होती। ये बस हर समय अपनी प्रॉब्लम्स को सुलझाने में लगी रहते हैं।
PunjabKesari, भूरी आंखें, Brown eyes
धंसी आंखें
जिनकी आंखें थोड़ी धंसी हुई होती है उन्हें गहरी सोच रखने वाले मान गया है। इसी कारण इनकी रुच‌ि भी रहस्यमयी चीज़ों में अधिक होती है। इसके साथ ही इनके बारे में ये भी कहा जाता है कि ये अपने दिल में कई तरह के रहस्य छिपाकर रखते हैं, जिन्हें ये किसी भी हालात में शेयर नहीं करते।

गोलाकर आखें
गोलाकर आंखों वाले जातक समझदार के साथ-साथ दूरदर्शी भी होते हैं। अपने जीवन का हर फैसला ये लोग बहुत ही सोच- समझकर करते हैं लेते हैं। ऐसे व्यक्त‌ि क‌िसी भी चीज़ या बात पर बहुत जल्दी विश्वास नहीं करते।

काली आंखें
समुद्रशास्त्र के अनुसार काली आंखों वाले लोगों को अधिक गुणवान तथा ज्ञानी कहा गया है। इसके अलावा वफ़ादारी और ईमानदारी के मामले में भी ये लोग काफी आगे होते हैं।
PunjabKesari, Black eyes, आंखें
शहद के समान आंखें
समुद्र शास्त्र के अनुसार खासतौर पर जिन लड़कियों की आंखें शहद के समान होती हैं वह बहुत ही भाग्यशाली तथा नेक द‌िल की होती है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!