Amit Shah offers prayers at Gangasagar: पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के बाद अमित शाह गंगासागर गए, सैनिकों के लिए प्रार्थना की

Edited By Updated: 28 Apr, 2026 10:01 AM

amit shah offers prayers at gangasagar

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल में व्यस्त चुनाव प्रचार के बाद, सोमवार को हुगली नदी और बंगाल की खाड़ी के पवित्र संगम पर स्थित गंगासागर गए और भारतीय सेना के वीर जवानों के लिए प्रार्थना की।

कोलकाता (प.स.): केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल में व्यस्त चुनाव प्रचार के बाद, सोमवार को हुगली नदी और बंगाल की खाड़ी के पवित्र संगम पर स्थित गंगासागर गए और भारतीय सेना के वीर जवानों के लिए प्रार्थना की।  शाह ने दक्षिण 24 परगना के गंगासागर में कहा, ‘मैंने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले हमारे वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। हर भारतीय को हमारे सुरक्षा बलों के साहस पर गर्व है, जो देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देते हैं।’ ऐतिहासिक कपिलमुनि मंदिर में शाह ने पूजा-अर्चना की और देश के कल्याण के लिए आशीर्वाद मांगा। 

उन्होंने कहा, ‘मैंने ज्ञान, त्याग और तपस्या के प्रतीक महर्षि कपिल से देशवासियों के कल्याण के लिए प्रार्थना की। उनका जीवन और दर्शन हर भारतीय के लिए प्रेरणा है।’  

उन्होंने हिंदी और बंगला में लिखे अपने संदेशों में कहा, ‘मुझे इस पवित्र स्थान पर प्रार्थना करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, जहां गंगा समुद्र से मिलती है।”

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!