बड़ा हादसा: अचानक टूटा 11KV हाईटेंशन तार, स्कूटी जलकर राख, 5 लोग झुलसे

Edited By Updated: 16 Jul, 2026 01:18 AM

11kv high tension wire suddenly broke 5 people got burnt

नोएडा के सेक्टर-63 थाना क्षेत्र के छिजारसी में बुधवार शाम बिजली की हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर सड़क पर गिर जाने से पांच लोग करंट की चपेट में आकर झुलस गए और एक स्कूटी में आग लग गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अपर पुलिस उपायुक्त (नोएडा)...

नेशनल डेस्कः नोएडा के सेक्टर-63 थाना क्षेत्र के छिजारसी में बुधवार शाम बिजली की हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर सड़क पर गिर जाने से पांच लोग करंट की चपेट में आकर झुलस गए और एक स्कूटी में आग लग गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अपर पुलिस उपायुक्त (नोएडा) स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-63 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि 11 केवी की बिजली लाइन का तार अचानक टूटकर सड़क पर गिर गया। उसी दौरान वहां से गुजर रहे कुछ लोग करंट की चपेट में आ गए, जबकि एक स्कूटी में आग लग गई। सिंह ने बताया कि घायलों की पहचान निधि (15), प्रिया (17), मुकेश राम (38), पवित्र (41) और रवि चौधरी के रूप में हुई है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि इनमें रवि चौधरी की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि अन्य चार घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तार टूटकर गिरते ही तेज चिंगारियां निकलने लगीं, जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और पुलिस तथा बिजली विभाग को सूचना दी। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग पर समय पर बिजली लाइनों का रखरखाव नहीं करने का आरोप लगाया। अपर पुलिस उपायुक्त ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए बिजली विभाग से भी रिपोर्ट मांगी गई है। उन्होंने बताया कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!