Ank Jyotish: अंकों से जानिए कैसे Lover हैं आप

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 18 Nov, 2023 10:00 AM

ank jyotish

आप बहुत ही ऊर्जावान हैं, इसलिए जिससे भी प्यार करते हैं, बहुत ही गर्मजोशी के साथ करते हैं। 1 अंक में विशेषता एवं निरालापन होता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक 1
आप बहुत ही ऊर्जावान हैं, इसलिए जिससे भी प्यार करते हैं, बहुत ही गर्मजोशी के साथ करते हैं। 1 अंक में विशेषता एवं निरालापन होता है। आप जिससे प्यार करते हैं, उस पर नियंत्रण करना चाहते हैं, जबकि प्यार को बांधा नहीं जा सकता। आपको अपने प्यार पर पूरा भरोसा करना चाहिए। उसे किसी भी तरह से बांधने का प्रयास नहीं करना चाहिए। अपने प्यार के रास्ते में कभी भी अपने अहं को नहीं आने देना चाहिए, जो इस नाजुक रिश्ते के लिए सबसे खतरनाक साबित होता है। आज जिस सम्मान की चाह स्वयं के लिए करते हैं, वही सम्मान आप साथी को भी देते हैं लेकिन अपने को महत्वपूर्ण ही मानते हैं और चाहते हैं कि सभी आपकी प्रधानता मानें। आपकी सहनशीलता की चमक से आपका रिश्ता जगमगाता है। आपकी आंखों में एक विशेष चमक होती है जो लोगों को आपकी तरफ आकर्षित करती है।

मूलांक 2
आपका व्यक्तित्व दोहरापन लिए होता है। आप स्वभाव से सहयोगी, भावनात्मक, कूटनीतिज्ञ, बातों को गुप्त रखने वाले, प्यार में सुरक्षा की भावना चाहते हैं। आप चाहते हैं कि आपका साथी अपना पूरा ध्यान आप पर ही दे। अगर उनका ध्यान आप से थोड़ा भी हटता है तो आपको असुरक्षा महसूस होती है, जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए। अगर आप स्वयं के प्रति ही सच्चाई नहीं रखेंगे, तो हकीकत में आपके रिश्ते का कोई आधार नहीं होगा। आपके व्यवहार में गोपनीयता होती है, बातों को गुप्त रखने की प्रवृत्ति आप में होती है। आपके पूर्वाभास, दूरदृष्टि एवं सपने होते हैं, जिसमें किसी भी घटना के घटने से पूर्व आपको पूर्वानुमान हो जाता है। आप बहुत अधिक भावुक होते हैं, जिस कारण कई बार आपके संबंध टिक नहीं पाते। ज्यादा हवाई किले नहीं बनाने चाहिएं तथा अपने साथी पर भरोसा करना चाहिए।

मूलांक 3
मूलांक 3 पर गुरु ग्रह का प्रभाव होता है। आप बहुत ही प्यारे साथी साबित होते हैं। आप बुद्धिमान होते हैं। आप प्रेम में ढोंग एवं दिखावा पसंद नहीं करते लेकिन अपने जीवन साथी की खुशी के लिए तो आप ऐसा कर सकते हैं क्योंकि हर साथी यह चाहता है कि उसका साथी उसके अनुकूल हो, उसकी पसंद का ध्यान रखें और ऐसा करने से संबंधों में और घनिष्ठता आती है।

मूलांक 4
मूलांक 4 पर यूरेनस का प्रभाव होता है इसलिए आपके जीवन में सदैव उथल-पुथल बनी रहती है। जीवन में घटनाएं अचानक घटती हैं। आप जिससे प्रेम करते हैं, उन पर अपना एकाधिपत्य चाहते हैं। आपको यह बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होता है कि वह आपके अतिरिक्त किसी ओर से ज्यादा बातचीत भी करे। आप दार्शनिक प्रवृत्ति के प्रेमी होते हैं। आप किसी भी बात में आधुनिक नियमों को नहीं मानते। आप सदैव परम्पराओं पर ही चलते हैं। अपने साथी की इच्छाओं को महत्व दें। उनकी बातें भी ध्यान से सुनें, केवल अपनी ही नहीं कहें। उनकी भावनाओं की कद्र करें एवं उनका सम्मान भी करें। आप अपने साथी के प्रति पूर्णतया समर्पित रहते हैं।

मूलांक 5
मूलांक 5 पर क्योंकि बुध ग्रह का प्रभाव होता है, इसलिए आपकी सोच भी औरों से अलग ही होती है। आप कोई भी कार्य बिना सोचे, बिना लक्ष्य निर्धारित किए नहीं करते। आप प्रेमी तभी तक रहते हैं जब तक कि इसमें आपका कोई स्वार्थ सिद्ध होता रहता है। आप बहुत अधिक महत्वाकांक्षी हैं। किसी भी महिला की सुंदरता के प्रति आप आकर्षित नहीं होते, इसलिए आप अपने जीवन साथी के प्रति पूर्ण वफादार रहते हैं। आपको प्रेम के मामले में दिल की बात सुननी चाहिए। धन का महत्व अपना है लेकिन जो सुख जीवनसाथी देगा, वह धन से नहीं मिल सकता।

मूलांक 6
मूलांक 6 पर शुक्र ग्रह का प्रभाव होता है, इसलिए इनका कला के प्रति विशेष रुझान रहता है और इसीलिए हर सुंदर चीज की तरफ इनका आकर्षण स्वाभाविक हो जाता है। ये उदार प्रवृत्ति के होते हैं और एक ही समय में कई लोगों के साथ इनके संबंध रहते हैं। एक के प्रति इनका कभी भी पूर्ण समर्पण नहीं होता। कला और सौंदर्य के प्रति आपका विशेष झुकाव होता है, इसलिए व्यवसाय, आर्थिक-भौतिक उन्नति ज्यादा मायने नहीं रखती, बल्कि विपरीत प्रेम संबंध अधिक मायने रखते हैं। आप स्वभाव से बहुत ही रोमांटिक है। आप बहुत अधिक व्यवहारिक हैं, लेकिन अपने जीवनसाथी के प्रति पूर्णतया वफादार हैं। सौंदर्य दिल से अनुभव करने के लिए होता है, न कि शारीरिक कमजोरी बनाने के लिए।

मूलांक 7
मूलांक 7 पर नेप्चूयन ग्रह का प्रभाव होता है। प्यार के मामलों में आपके निर्णय प्राय: स्थिर नहीं हो पाते, विपरीत परिस्थितियों में भागने का प्रयास करते हैं। अपनी इस आदत को छोड़ना चाहिए और तुरंत निर्णय लेने की प्रवृत्ति से भी बचना चाहिए। आप जिससे भी प्रेम करें, आपको उनसे तुरंत ही विवाह बंधन में बंध जाना चाहिए क्योंकि कब आपका मस्तिष्क बदल जाए, यह आपके साथी के लिए घातक सिद्ध होता है।

मूलांक 8
मूलांक 8 पर शनि ग्रह का प्रभाव होता है। आपका जीवन क्योंकि प्रारंभ से ही संघर्षरत रहता है, इसलिए प्यार-मोहब्बत के बारे में सोचने का समय आपके पास होता ही नहीं। अपने जीवन में आप जो भी कुछ प्राप्त करते हैं, स्वयं के बलबूते पर ही करते हैं, इसलिए प्रेम संबंधों में ज्यादा करके नीरस ही हो जाते हैं। प्रेम के मामलों में आपके दिमाग में कभी कोई जल्दबाजी नहीं होती। आप सदैव पारंपरिक जीवनसाथी को ही पसंद करते हैं।

मूलांक 9
मूलांक 9 पर मंगल ग्रह का प्रभाव होता है। मूलांक 9 के लोग कभी भी अपने जीवनसाथी की उपेक्षा कर देते हैं क्योंकि आपके अंदर एक अहं की जो भावना है, स्वयं को सर्वोच्च एवं अपने साथी को कम ही समझने की, यह नुक्सानदेह ही सिद्ध होती है। आप आवेशपूर्ण व्यवहार करते हैं लेकिन अपने जीवनसाथी के प्रति पूर्णतया वफादार होते हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!