आज का राशिफल 23 अगस्त, 2020- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Jyoti,Updated: 23 Aug, 2020 10:35 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। विद्यार्थियों को भविष्य के लिए नए अवसर प्राप्त होंगें। नौकरी में उन्नति के रास्ते साफ़ होंगे। पिता के सहयोग से कोई महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण करेंगे।
उपाय-  हाथ में लाल रंग की मोली बांधें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आय से अधिक व्यय होगा। बिना सोचे समझे किये गए कार्यों में धन हानि होने की सम्भावना है, जिस कारण मानसिक तनाव हो सकता है, सावधान रहें।
उपाय- चावल दान करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। कार्य क्षेत्र में ज़िम्मेदारी बढ़ेगी। अधिकारी आप की बुद्धिमता से प्रसन्न होंगें। आय में वृद्धि होने की संभावना है। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सेहत खराब हो सकती है, ध्यान रखें।
उपाय- पीपल के पेड़ की सेवा करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। व्यपार के विस्तार के लिए नहीं योजना बनायेंगे, परन्तु आज इन योजनाओं को अमल में लाने के लिए उपयुक्त दिन नहीं है। आज पैसे के लेन-देन से बचें।
उपाय- सरस्वती माता की आराधना करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए दिन उत्तम है। विद्यार्थियों को परीक्षा में उत्तम परिणाम मिलेंगे। आप की दूरदर्शिता और बुद्धिमता से प्रभावित हो कर आप का कोई मित्र आप से सलाह मांगने आ सकते है।
उपाय- बहन को उपहार दें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज मन किसी एक कार्य में नहीं लगेगा, जिस कारण कोई भी कार्य पूर्ण नहीं होगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी। वाहन खरीदने पर विचार कर सकते है।
उपाय- स्त्रियों का सम्मान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। अपने जिद्दी स्वभाव को त्यागने का सही समय है, वर्ना निकट भविष्य में हानि उठानी पड़ सकती है। संतान की शिक्षा को ले कर थोड़े चिंतित होंगें। कार्य क्षेत्र में परिवर्तन होनी की सम्भावना है।
उपाय- किसी की निंदा न करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। धैर्य व संयम से कार्य करने का दिन है। किसी को पैसा उधार न दें, वापस मिलने की सम्भावना कम है। पारिवारिक कलेश से बचें।
उपाय-  काले कपड़ों का दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। प्रोपर्टी से जुड़े कार्य करने से लाभ प्राप्त होगा। पुराने रुके कार्यों में आज गति आयेंगी। विद्यार्थियों का मन पढाई में ना लग कर खेल कूद में लगेगा।
उपाय- शिव लिंग पर लाल गुलाब का फूल चढाएं।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!