आज का राशिफल 10 मई, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Updated: 10 May, 2022 07:27 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आत्मविश्वास

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापार में धन लाभ मिलेगा। विद्यार्थी आज कुछ नया सीखने का विचार बना सकते हैं। दिन आपके अनुकूल रहेगा। व्यापार में धन लाभ की स्थिति बनेगी। 
उपाय- सूर्य देव को जल अर्पित करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। रोजमर्रा के कामों में आज कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ लोग आपके काम से प्रेरित होंगे। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। 
उपाय- शिवलिंग पर दूध अर्पित करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। अपने व्यापार के विस्तार के लिए कुछ योजनायें बना सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको आपके धैर्य और संयम का फल मिलेगा, किसी बड़े प्रोजेक्ट में काम करने का अवसर मिल सकता है। 
उपाय- केसरिया रंग के वस्त्र धारण करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। विदेशी कार्यों में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, थोड़ा संभल कर काम करने की आवश्यकता है। युवा प्रेमियों के बीच किसी बात को लेकर टकरार हो सकती है। 
उपाय- हनुमान जी को लाल रंग का चोला अर्पित करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बनी रहेगी परन्तु जल्दबाज़ी में लिए गए फैसले से हानि हो सकती है। बच्चों और युवाओं का ध्यान अपने भविष्य के लक्ष्यों की तरफ रहेगा। आज आप अपने व्यक्तिगत कार्यों के साथ-साथ पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह भी अच्छे से करेंगे।  
उपाय- गाय को हरा चारा दें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। जीवनसाथी के ख़राब चल रहे स्वास्थ्य में सुधार आएगा। व्यापारिक वर्ग के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। अचानक कोई बड़ा खर्चा आपके मासिक बजट को हिला सकता है। 
उपाय- देवी लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। संतान द्वारा किये गए किसी काम से आज आपको मान-सम्मान प्राप्त होगा। आज खानपान और सेहत को लेकर ध्यान रखने की जरूरत है। पीठ या कमर दर्द परेशान कर सकता है। 
उपाय- भैरव बाबा को इमरती का भोग लगायें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। नौकरी में रोज़ के कामों को पूरा करने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। घर में अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें अन्यथा अपने करीबी रिश्तों को परेशानी में डाल सकते हैं। आज व्यापार में अधिक निवेश न करें। 
उपाय- शमी के पौधे में जल अर्पित करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। लंबित कार्यों को अपने पुराने संपर्कों की मदद से पूरा करेंगे। भाइयों और मित्रों का सहयोग मिलेगा। भूमि और मकान से सम्बंधित किसी समस्या का समाधान आज निकाल पाने में सक्षम होंगे। 
उपाय- मंदिर में मसूर की दाल का दान करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!