आज का राशिफल- 10 सितंबर 2026

Edited By Updated: 10 Sep, 2026 07:59 AM

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा अनुकूल परिणाम दे सकती है। आज किसी भी काम को करने में जल्दबाज़ी न करें।

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा अनुकूल परिणाम दे सकती है। आज किसी भी काम को करने में जल्दबाज़ी न करें। जो लोग कला के क्षेत्र से जुड़े है, उन्हें अच्छे अवसर मिल सकते हैं। बाहर के खाने से परहेज़ करें, सेहत सही रहेगी।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए नए मौके लेकर आ सकता है। युवाओं को पसंद की कंपनी में काम मिल सकता है। घर के किसी सदस्य का रिश्ता पक्का हो सकता है। नौकरी के सिलसिले में जन्मस्थान से दूर जाना पड़ सकता है। कमर में दर्द हो सकता है, कोई भी भारी सामान न उठाएं।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहेगा। व्यापारियों के कोई बड़ी डील मिल सकती है। प्रेमी आपसे अपने मन की बात कह सकते हैं। संतान की संगत पर ध्यान देने की ज़रूरत है। सेहत पहले से बेहतर रहेगी।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में काम बढ़ने से परिवार को समय देने में परेशानी आ सकती है। घर में किसी छोटी पार्टी का आयोजन हो सकता है। अचानक से किसी करीबी से मुलाकात हो सकती है। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। युवा खुद का काम शुरू करने का मन बना सकते हैं। सेहत के प्रति सतर्क रहें।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। सिंगल जातकों की किसी खास से मुलाकात हो सकती है। प्रॉपर्टी में निवेश करने से पहले घर के बड़ों से सलाह कर लें। ऑफिस में आपके लिए शत्रु आपके खिलाफ कोई साज़िश कर सकते हैं। माता जी की सेहत पर ध्यान देने की ज़रूरत है।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। दोस्तों के साथ मूवी देखने जा सकते हैं। व्यापार में किसी नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। सेहत सही रहेगी।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। परिवार में तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है, लेकिन समझदारी से काम लेने पर हल सब ठीक हो जाएगा। जीवनसाथी आपके लिए कोई सरप्राइज़ प्लान कर सकता है। नौकरीपेशा जातकों की आय में वृद्धि हो सकती है।  तला-भुना खाने से परहेज़ करेंगे तो बेहतर रहेगा।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। नौकरीपेशा जातकों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। घर खर्च बढ़ सकता है। संतान से जुड़ी कोई बात मन को बुरी लग सकती है। सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। घर पर अचानक से मेहमान दस्तक दे सकते हैं। व्यापार में किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।  सेहत के लिहाज़ से दिन अच्छा रहेगा।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। किसी जटिल कार्य को पूरा करने में मित्रों का साथ मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है। अचानक से धन लाभ हो सकता है।थकावट महसूस हो सकती है, आराम करें।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा। बिज़नेस करने वाले लोग काम का विस्तार करने के बारे में सोच सकते हैं। सरकारी नौकरी करने वालों को प्रमोशन मिल सकता है। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!