आज का राशिफल 12 अक्टूबर, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Updated: 12 Oct, 2022 07:21 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। युवा अपने भविष्य से जुड़ी

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। युवा अपने भविष्य से जुड़ी कुछ योजनाओं को पूरा करने में सफल रहेंगे। आर्थिक मुद्दों में भी लाभ मिलेगा। व्यापार के लिए छोटी यात्रा करनी पड़ सकती है। पैतृक संपत्ति में वृद्धि होगी।
उपाय- गुड़ खाकर घर से बाहर निकलें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। व्यापारियों को आज मिश्रित परिणाम प्राप्त होंगे। दिन की शुरुआत में व्यापारिक गतिविधियां थोड़ी धीमी रहेंगी परन्तु शाम तक अपने निर्धारित लाभ को प्राप्त कर लेंगे। रुका पैसा आज वापिस मिलने की सम्भावना है।
उपाय- पहाड़ की तस्वीर साउथ-वेस्ट में लगायें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज व्यापार की किसी रुकी डील को फाइनल करेंगे। दिनचर्या में कुछ सकारात्मक बदलाव के लिए प्रयासरत रहेंगे। नयी प्रॉपर्टी खरीदने के बारे में विचार कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शुभकारी रहेगा।
उपाय- हल्दी का तिलक लगायें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ चीज़े आपके हिसाब से न होने के कारण मन परेशान हो सकता है। किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने से पहले उसके अच्छे और बुरे दोनों पहलुओं पर विचार अवश्य कर लें।
उपाय- बिजली का कोई ख़राब उपकरण घर में न रखें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। युवाओं के लिए आज का दिन बहुत से नए अवसर लेकर आया है। विद्यार्थियों को अपने समय का सदुपयोग करना चाहिए। व्यर्थ की बातों में समय न बिताएं। भाई-बहनों के बीच चल रहा मतभेद आज खत्म होगा।
उपाय- गाय को पालक खिलाएं।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। व्यापार के विस्तार के लिए बनाई गई योजनाओं को क्रियान्वित करने के लिए समय अनुकूल है। नौकरी में आपकी कार्यप्रणाली में निखार आएगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी।
उपाय- उबले आलू सफ़ेद गाय को खिलाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। विद्यार्थी अपने भविष्य को लेकर गंभीर दिखाई देंगे। मन धार्मिक कार्यों में अधिक लगेगा। संतान के जिद्दी रवैये से परेशानी हो सकती है। अनजान व्यक्तियों पर जरुरत से अधिक भरोसा करने से हानि उठानी पड़ेगी।
उपाय- बच्चों को खट्टी मिट्ठी टॉफी खाने को दें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। नौकरी में काम की अधिकता रहेगी, जिस कारण शाम तक खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से थका हुआ महसूस करेंगे। करीबी रिश्तेदार का व्यवहार आपको परेशान कर सकता है। वाहन चलाते समय गति का नियंत्रण रखें।
उपाय- शमी के पौधे की सेवा करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज अपनी बुद्धिमत्ता से नौकरी से जुड़ी कुछ जटिल समस्याओं को सहजता से पूर्ण करेंगे। खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। विद्यार्थियों को आज कोई उपलब्धि मिलने की सम्भावना है। पति-पत्नी के बीच सामंजस्य बना रहेगा।
उपाय- लाल रंग का कलावा धारण करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari kundli

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!