आज का राशिफल 10 अक्टूबर, 2023- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 10 Oct, 2023 06:35 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ 

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। विद्यार्थी कुछ नया करने की सोचेंगे। समझदारी से व्यापार करने से लाभ मिलेगा और आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा और उच्च अधिकारी आपकी पदोन्नति के बारे में विचार करेंगे।
उपाय- लाल रंग का रुमाल अपने पास रखें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज आपके भावुकता भरे स्वभाव का कुछ लोग गलत फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। व्यापारिक गतिविधियों में नए संपर्क बनेंगे और पुराने संपर्कों में मजबूती आएगी। माता के ख़राब चल रहे स्वास्थ्य में सुधार होगा।
उपाय- चावल में हल्दी मिला कर जल प्रवाहित करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। नौकरी में बदलाव के बारे में विचार रह रहे व्यक्तियों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। पुरानी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या का हल मिलेगा। पारिवारिक माहौल आपके अनुकूल रहेगा। घर के बड़ों का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा।
उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी उन्नति से कोई व्यक्ति जलन की भावना रखेगा और वे आपके बारे में कुछ गलत अफवाह फ़ैलाने की कोशिश करेंगे। अनजान व्यक्तियों से जल्दी घुले मिले नहीं और उनके साथ आर्थिक डील करते समय सावधानी बरतें।
उपाय- नीले रंग के वस्त्रों का परहेज़ करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, उनको व्यर्थ की बाहरी गतिविधियों में अपना समय नष्ट नहीं करना चाहिए। जटिल समस्याओं में घर के बड़ों की सलाह को नज़रअंदाज़ करना हानिकारक हो सकता है।
उपाय- गाय को पालक खिलाएं।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। घर की सुख-सुविधाओं से संबंधित वस्तुओं की खरीदारी करेंगे। खर्चा करने से महीने के अंत तक नकद धन की कमी महसूस करेंगे। युवाओं को अपनी पिछली कमियों से सीख लेकर आगे बढ़ने की जरुरत है। दाम्पत्य जीवन में किसी बात को लेकर तनाव की स्थिति बन सकती है।
उपाय- दही मंदिर में दान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। युवाओं को अपने करियर के लिए महत्वपूर्ण फैसलों में घर के बड़ों का मार्गदर्शन मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। सरकारी काम कर रहे व्यक्तियों के सभी अधूरे काम आज पूरे होंगे। परिवार के साथ छोटी धार्मिक यात्रा का लुत्फ लेंगे।
उपाय- मंदिर की छत पर एक तिकोना झंडा लगायें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। काम को लेकर आपका समर्पण अधिकारियों को प्रभावित करेगा। आज आत्मविश्वास से भरे रहेंगे जो आपको महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सफलता देगा। नौकरी के इच्छुक लोगों को करीबी रिश्तेदार की मदद से उपयुक्त नौकरी मिलने की संभावना है।
उपाय- उड़द की दाल जल में प्रवाहित करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। दिन जोश से भरा रहेगा। सभी काम अपने समय मुताबिक पूरा होता दिखाई देगा। महिलाओं को आज रसोई में काम करते समय थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। आज कुछ नए दोस्त बनेंगे। विद्यार्थी खेलकूद में अधिक रुचि दिखायेंगे।
उपाय- मसूर की दाल मंदिर में दान करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!