आज का राशिफल 12 मार्च, 2024- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 12 Mar, 2024 06:53 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। घर के बड़ों के प्रति आपका सेवा भाव बढ़ेगा

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। घर के बड़ों के प्रति आपका सेवा भाव बढ़ेगा। परिवार के साथ धार्मिक स्थान में घूमने का प्रोग्राम बन सकता है। नकारात्मक प्रवृति के व्यक्तियों से दूरी बनाकर रखें। संतान की गतिविधियों पर नज़र रखने की जरुरत है। प्रॉपर्टी सम्बंधित कामों में जल्दबाज़ी न करें।
उपाय- भूरी चींटियों को आटा दें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में किसी अनुभवी व्यक्ति के साथ विचारों का आदान-प्रदान करना आपके लिए लाभदायक साबित होगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों में रूचि बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में सुधार होगा।
उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। नौकरी कर रहे व्यक्तियों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। हर क्षेत्र में घर के बड़ों का समर्थन मिलेगा। सामाजिक कार्यों में रूचि बढ़ने से आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के अवसर मिलेंगे। घर के बड़ों की आध्यात्म क्षेत्र में भी रूचि बढ़ेगी।
उपाय- भगवान विष्णु की आराधना करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में जरुरी कामों को पूरा करने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। सहकर्मियों के सहयोग की कमी के कारण कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। विदेश में रहने वाले मित्रों की मदद से कोई अच्छी डील मिलने की सम्भावना है।
उपाय- हाथी का खिलौना घर में न रखें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। काम को लेकर आज अधिक परिश्रम करना होगा। संतान पक्ष को उन्नति के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन उत्तम रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। व्यापार में जरुरी निर्णय भावुकता से न लें अन्यथा नुकसान होगा।
उपाय- छोटी कन्याओं को भोजन करवा कर उनका आशीर्वाद लें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं की खरीदारी में धन व्यय करेंगे। विवाह योग्य व्यक्ति के लिए विवाह का कोई अच्छा प्रस्ताव आएगा। घर में किसी विशेष अतिथि का आगमन होने से पारिवारिक माहौल खुशनुमा बनेगा। ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलने की उम्मीद है।
उपाय- छोटी कन्याओं को मिश्री युक्त खीर खाने को दें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापार के लिए लम्बी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी की तरक्की देख आपको प्रसन्नता होगी। धार्मिक गतिविधियों में दिन का कुछ समय व्यतीत करेंगे। पीठ या घुटनों में दर्द परेशानी का कारण बनेगा।
उपाय- सरसों के तेल में अपनी परछाई देख कर मंदिर में दान करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। घर का वातावरण आपके अनुकूल बना रहेगा। परिजनों के साथ संबंधों में मजबूती आएगी। सामाजिक नेटवर्क मजबूत होगा। बेकार की वस्तुओं पर धन खर्च करने से बचें। कार्यक्षेत्र में किसी सामान विचारधारा रखने वाले व्यक्ति से मुलाक़ात होगी।
उपाय- चांदी का चौरस टुकड़ा अपने पास रखें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज भाग्य आपका हर क्षेत्र में साथ देगा। रुके कामों को पूरा करने में मित्रों का सहयोग मिलेगा। प्रॉपर्टी के मामलों में सौदेबाजी करना आपके पक्ष में रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके निरंतर प्रयास के कारण किसी जटिल समस्या का हमेशा के लिए निवारण होने से उच्च अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी।
उपाय- हनुमान जी को मीठा पान अर्पित करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!