आज का राशिफल 6 अप्रैल, 2024- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Prachi Sharma,Updated: 06 Apr, 2024 06:45 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में आज

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में आज कुछ नया सीखने को मिलेगा। सहकर्मियों के साथ संबंधों में सुधार होगा। बच्चों का मनपसंद स्कूल में आज एडमिशन होने की सम्भावना है। अनुभवी व्यक्तियों के साथ विचारों का आदान प्रदान करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। शाम को परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। पिता की सलाह से व्यापार में लाभ मिलेगा।
उपाय- ताम्बे के बर्तन मंदिर में दान करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। काम को लेकर आज भाग दौड़ लगी रहेगी। आज दूसरों के मुद्दे में खुद को न फँसायें। किसी परिजन के साथ चल रहे कड़वाहट भरे रिश्ते में आज अपनी वाणी से मिठास भरने में सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। आज पदोन्नति के साथ कुछ नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है।
उपाय- रात्रि में दूध का सेवन न करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। अपने व्यापार के विस्तार हेतु योजना बनाएंगे जो प्रभावशाली रहेगी। सरकारी नौकरी करने वाले व्यक्तियों का मनचाहे विभाग में स्थानांतरण होने की सम्भावना है। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। आर्थिक मामलों  लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। गले का दर्द आपके लिए परेशानी का कारण बनेगा। दैनिक कामों में अति उत्साहित होने से कुछ काम बिगड़ भी सकते हैं।
उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। व्यापार में आज आपके सभी विरोधी आपके नियंत्रण में रहेंगे। अपने सामाजिक संपर्क को अधिक मजबूत करेंगे, जिससे व्यापार में आपको अनुकूल परिणाम मिलेंगे। कुछ समय पिछले किये गए निवेश से आपको लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में बेकार के विषयों पर बहस करने से बचें। कानूनी मामलों में आज आपको अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।
उपाय- रसोई में बैठ कर भोजन करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज आपके सभी काम अपने आप बनते जायेंगे।आज कार्यक्षेत्र में जटिल कामों को भी आसानी से पूरा करने में सक्षम रहेंगे, जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कुछ दिनों से जिस कारण अपनी मनोस्थिति विचलित थी आज उसका निवारण होगा। काम में बदलाव करने की कोशिश करने वाले व्यक्तियों को आज शुभ सूचना मिलेगी।
उपाय- गाय को पालक खिलाएं।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आप खुद को ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। विद्यार्थियों को रचनात्मक कार्यों में कोई उपलब्धि मिलने की सम्भावना है। घर की सुख सुविधाओं की वस्तुओं में वृद्धि होगी। महिलाओं का मन आध्यात्मिक कार्यों में लगेगा। ऑफिस में किसी काम को  लेकर उच्च अधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे। अविवाहित व्यक्तियों के लिए आज विवाह का कोई अच्छा प्रस्ताव आएगा।
उपाय- लक्ष्मी माता की आराधना करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर घूमने का प्रोग्राम बनेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन बेहतर रहने वाला है। विपरीत परिस्थिति में आपको परिजनों का सहयोग मिलेगा। व्यापारिक निर्णय लेते समय जल्दबाजी न करें अन्यथा नुकसान होने की सम्भावना है। करीबी रिश्तेदारों के साथ बिगड़े संबंधों में सुधार होगा। संतान की शिक्षा को लेकर असंतुष्ट हो सकते हैं।
उपाय- गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। दिन की शुरुआत किसी सुखद समाचार के साथ होगी। आज समान विचारधारा रखने वाले किसी व्यक्ति से संपर्क बनेगा। अपने करियर को सुधारने के लिए किये गए प्रयास सफल रहेंगे। घर में सकारात्मकता बनाकर रखने के घरेलू कार्यों में रुचि लेंगे। कुछ दिनों पहले खोई हुई कोई कीमती वस्तु आज घर पर ही मिलने से आपको प्रसन्नता होगी।
उपाय- काले वस्त्र दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज आय से अधिक व्यय होने की सम्भावना है। बेकार की वस्तुओं पर खरीदारी करने से बचें। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में दिक्कत आने, आज आपके निजी कामों में रूकावट आ सकती है। संतान की संगती पर नज़र रखने की आवश्यकता है और जरुरत पड़ने पर उसका मार्गदर्शन करें। उच्च रक्त चाप से पीड़ित व्यक्तियों को तले भुने भोजन से परहेज़ रखना चाहिए।
उपाय- हनुमान जी को मीठा पान अर्पित करें।


आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!