Edited By Niyati Bhandari,Updated: 13 Mar, 2026 04:30 AM

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए कई सकारात्मक
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए कई सकारात्मक संभावनाएं लेकर आया है। किसी मित्र की सहायता या सिफारिश से आपको अच्छी नौकरी मिलने की संभावना बन रही है। यदि आप लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, तो आज कोई अच्छा अवसर सामने आ सकता है।
उपाय- लाल रंग के फूल शिवलिंग पर अर्पित करें।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। व्यापार से जुड़े व्यक्तियों को काम के सिलसिले में छोटी यात्रा करनी पड़ सकती है। यह यात्रा भले ही छोटी हो, लेकिन भविष्य में लाभदायक साबित होगी। इस दौरान नए संपर्क बनेंगे और कोई ऐसा अवसर मिलेगा, जो आगे चलकर व्यापार की प्रगति में सहायक सिद्ध होगा।
उपाय- चांदी धारण करें।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। परिवार का सहयोग आज आपके लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण रहेगा। माता का स्नेह, समर्थन और उनकी सलाह आपके लिए बहुत कारगर साबित होगी। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से आप सही निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे, जिससे कई कार्य आसानी से पूरे होते दिखाई देंगे।
उपाय- गुरु, शिक्षक और बुजुर्गों का सम्मान करें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आप किसी नए कार्य या योजना पर काम कर रहे हैं, तो उसमें धन से संबंधित सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। आज व्यावसायिक गतिविधियों में वही कार्य करना अधिक उचित रहेगा जो पहले से सुचारू रूप से चल रहे हैं।
उपाय- सिर ढक कर रखें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे पुराने या खास दोस्त से होगी, जो आपके लिए मददगार साबित होगा। उसकी सलाह, सहयोग या संपर्क आपके किसी महत्वपूर्ण काम को आसान बना सकता है। यह मुलाकात आपके लिए सकारात्मक ऊर्जा और नई उम्मीद लेकर आएगी।
उपाय- इलायची का सेवन करें।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए आज कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त कार्यभार बना रहेगा, जिससे दिनभर व्यस्तता और थोड़ी थकान महसूस हो सकती है। फिर भी अपनी जिम्मेदारियों को धैर्य और लगन के साथ निभाने से आपको संतोष मिलेगा।
उपाय- नहाने के पानी में गुलाब जल डालें।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। स्वास्थ्य के मामले में आज आप सजग रहेंगे। यदि पिछले कुछ समय से कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या परेशान कर रही थी, तो उसके लिए आप किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लेने का निर्णय लेंगे। सही परामर्श और उपचार से आपको राहत महसूस होगी और मन भी हल्का रहेगा।
उपाय- ध्यान/मेडिटेशन करें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए आज का दिन शुभ संकेत लेकर आया है। उनकी मेहनत रंग लाएगी और किसी परीक्षा या परिणाम से जुड़ी अच्छी खबर मिलने की संभावना बन सकती है।
उपाय- रात में गुड़ का सेवन न करें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मित्रों का सहयोग आपके लिए बहुत लाभदायक साबित होगा और उनके माध्यम से आपको नई दिशा मिलेगी। मार्केटिंग से जुड़े कार्यों को आज के लिए स्थगित रखना बेहतर रहेगा, क्योंकि इसमें लगाया गया समय और पैसा अपेक्षित परिणाम नहीं दे पाएगा और व्यर्थ भी हो सकता है।
उपाय- लाल रंग की वस्तुओं का दान करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in