Edited By Prachi Sharma,Updated: 02 Mar, 2026 04:30 AM

मूलांक – 1मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा में मनोवांछित अंक प्राप्त करने के लिए अतिरिक्त मेहनत और एकाग्रता की आवश्यकता होगी। आज आपको अपने व्यक्तित्व को निखारने और स्वयं को बेहतर ढंग से प्रस्तुत करने के उचित अवसर प्राप्त होंगे, जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
उपाय- रविवार के दिन नमक रहित भोजन करें।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में आ रही किसी समस्या या उलझन से राहत मिलने की संभावना है, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा और एकाग्रता बेहतर होगी। दिन ऐसा रहेगा कि अपेक्षाकृत कम मेहनत में भी बेहतर परिणाम मिलने की संभावना है।
उपाय- दूध, दही, चावल, मिश्री, घी, खीर, मक्खन खाएं।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज का दिन सुखद और संतोषजनक व्यतीत होगा, जिससे मन में उत्साह और सकारात्मकता बनी रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए राहत की बात यह है कि उनका कोई महत्वपूर्ण लक्ष्य या टारगेट आज पूरा हो सकता है, जिससे संतोष और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
उपाय- ज्यादा तला-भुना और शराब से बचें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। पिछले कुछ दिनों से चल रही आर्थिक परेशानी से आज कुछ राहत मिलने की संभावना है, जिससे मन में संतोष और स्थिरता महसूस होगी। कार्यक्षेत्र में लंबे समय से रुके हुए काम स्वतः गति पकड़ते हुए पूरे होते नजर आएँगे।
उपाय- मंदिर में मूली दान करें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। व्यवसाय में आपके द्वारा लिए गए निर्णय सकारात्मक और फायदेमंद सिद्ध होंगे तथा आगे चलकर अच्छे परिणाम देंगे। पारिवारिक जीवन आपके अनुकूल बना रहेगा और घर का वातावरण सहयोगपूर्ण रहेगा। त्वचा सम्बन्धी रोग आपको परेशान कर सकता है।
उपाय- साफ बोलें, मीठी वाणी रखें।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। विद्यार्थियों की रुचि रचनात्मक कार्यों, कला या नई गतिविधियों में बढ़ेगी, जो उनके व्यक्तित्व विकास के लिए लाभकारी सिद्ध होगी। दाम्पत्य जीवन में भी आपसी समझ, सहयोग और मधुरता में वृद्धि होगी, जिससे रिश्तों में स्नेह और विश्वास और अधिक मजबूत होगा।
उपाय- सफेद या हल्के सुगंधित कपड़े पहनें।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। परिवार के साथ किसी धार्मिक कथा, आध्यात्मिक आयोजन या मनोरंजन संबंधी यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है, जो आपसी संबंधों को और मजबूत करेगा। आज दिन का कुछ समय धार्मिक या आध्यात्मिक कार्यों में व्यतीत करेंगे, जिससे मानसिक शांति, संतुलन और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होगा।
उपाय- कुत्ते को रोटी खिलाये।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। घर के नवीनीकरण या सजावट से संबंधित कुछ आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी करने का विचार बनेगा, जिससे घर का वातावरण और अधिक सुसज्जित तथा व्यवस्थित होगा। वाहन चलाते समय गति सीमा को अपने नियंत्रण में रखने, अन्यथा चालान कट सकता है।
उपाय- दूसरों पर बिना वजह गुस्सा न करें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में आज आपकी नेतृत्व क्षमता में वृद्धि देखने को मिलेगी और आप अपने निर्णयों व कार्यशैली से टीम का मार्गदर्शन बेहतर ढंग से कर पाएंगे। उच्च अधिकारी भी आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे, जिससे आपकी छवि मजबूत होगी।
उपाय-राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in