Edited By Niyati Bhandari,Updated: 15 Apr, 2026 01:31 AM

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। व्यापार से जुड़े व्यक्तियों के लिए आज का दिन
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। व्यापार से जुड़े व्यक्तियों के लिए आज का दिन विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। नए सौदे, नए ग्राहक या पुराने संपर्कों से लाभ मिलने की संभावना है। आपकी समझदारी और सही समय पर लिया गया निर्णय आपको अच्छा आर्थिक लाभ दिला सकता है।
उपाय- सोना धारण करें।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। धन लाभ के अच्छे अवसर सामने आयेंगे। यदि आप सजग रहते हुए सही मौके को पहचानते हैं, तो आर्थिक स्थिति में सुधार संभव है। पारिवारिक जीवन में खुशियों का आगमन होगा। घर का माहौल सुखद रहेगा और आप अपनों के साथ अच्छे पल बिताएंगे।
उपाय- चांदी के पात्र में दूध पियें।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए भाग्य और प्रयास का बेहतरीन संगम लेकर आया है। किस्मत आपके साथ कदम से कदम मिलाकर चलेगी, जिससे बहुत से काम बिना रुकावट के पूरे होते नजर आएंगे। जिन कामों में अब तक बाधाएं आ रही थीं, उनमें अब सुधार देखने को मिलेगा।
उपाय- घर में पीतल के बर्तन का उपयोग करें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं, तो आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा, आपको सलाह दी जाती है कि कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से पहले अपने जीवनसाथी की राय अवश्य लें। उनका सुझाव आपके निर्णय को और मजबूत बनाएगा और भविष्य में सहयोग बढ़ाएगा।
उपाय- धर्म स्थान में सेवा करें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी और आपको मनचाही सफलता मिलेगी। धैर्य के मार्ग पर चलते हुए आप अपने कार्यों को आगे बढ़ाएंगे, जिससे आपको स्थायी और संतोषजनक परिणाम प्राप्त होंगे।
उपाय- गाय को पालक खिलाएं।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। परिवार के साथ कहीं घूमने का विचार बना रहे हैं, तो आज का दिन उसके लिए अनुकूल है। आज आप खुद में मानसिक ताजगी का अनुभव करेंगे और पढ़ाई के तनाव को भी कम महसूस करेंगे। परिवार के साथ बिताए गए पल आपको ऊर्जा और संतुलन प्रदान करेंगे।
उपाय- दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। आप स्वयं को ऊर्जावान और सहज महसूस करेंगे। फिर भी अपनी दिनचर्या को संतुलित रखने की आवश्यकता है, समय पर भोजन, पर्याप्त आराम और हल्की शारीरिक गतिविधि आपके स्वास्थ्य को और बेहतर बनाएगी।
उपाय- मंदिर की छत पर एक तिकोना झंडा लगायें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज का दिन विद्यार्थियों के लिए सामान्य लेकिन उपयोगी रहने वाला है। पढ़ाई में मन तो लगेगा, लेकिन यदि आप अपनी तैयारी के तरीके में थोड़ा बदलाव करते हैं जैसे समय का बेहतर उपयोग, कठिन विषयों पर अधिक ध्यान या नई पद्धति अपनाना, तो आगे चलकर करियर में बेहतर परिणाम प्राप्त करेंगे।
उपाय- घर में जंग लगा हथियार न रखें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज आपको व्यवसाय को लेकर कोई अच्छी सूचना मिलेगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। इस खुशी को आप अपने मित्रों के साथ साझा करेंगे और सामाजिक जीवन में भी सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। दाम्पत्य जीवन सुखद बना रहेगा।
उपाय- शहद का सेवन करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in