आज का राशिफल- 3 नवंबर 2026

Edited By Updated: 03 Nov, 2026 06:01 AM

aaj ka rashifal

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। पैसों का निवेश करने का सोच रहे हैं तो पहले किसी अनुभवी से सलाह लेना आपके लिए बेहतर रहेगा।

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। पैसों का निवेश करने का सोच रहे हैं तो पहले किसी अनुभवी से सलाह लेना आपके लिए बेहतर रहेगा। परिवार के साथ किसी शादी के समारोह में शामिल हो सकते हैं। आर्थिक तंगी से राहत मिलती हुई नज़र आ सकती है। तेज़ मसालेदार खाने से दूरी बनाए रखें, सेहत सही रहेगी।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। व्यापार के दौरान नए लोगों से मुलाकात फायदेमंद साबित हो सकती है। विदेश जाने के बारे में सोच रहे जातक घर पर बात कर सकते हैं। पैसों के लेन-देन में सावधान रहने की ज़रूरत है। सेहत के प्रति सतर्क रहने की ज़रूरत है।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा जातकों की आय में वृद्धि हो सकती है। धन लाभ के योग बनते हुए नज़र आ सकते हैं। प्रेमी के साथ समन बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। सेहत सही रहेगी।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहेगा। घर पर अचानक से मेहमान दस्तक दे सकते हैं। व्यापार में नई योजनाओं पर काम करने का मौका मिल सकता है। पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। घर के बड़ों की सेहत पर ध्यान देने की ज़रूरत है।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। बच्चों से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में समय बीत सकता है। कला के क्षेत्र में रुचि रखने वालों को नए अवसर मिल सकते हैं। सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। नौकरीपेशा जातकों के काम की तारीफ हो सकती है। खुद का काम शुरू करने में परिवार वालों का साथ मिल सकता है। किसी के प्रति मन में द्वेष की भावना पैदा न होने दें। हल्का बुखार परेशान कर सकता है, सेहत का ख्याल रखें।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। घर में किसी छोटी पार्टी का आयोजन हो सकता है। जीवनसाथी के साथ एकांत में समय बिताने से रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। युवाओं को एक से अधिक स्रोतों से धन लाभ हो सकता है। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। व्यापार के सिलसिले में दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है। घर खर्च पहले से बढ़ सकते हैं। दोस्तों से अचानक से मुलाकात हो सकती है। ठंडी चीज़ों का सेवन  न करें, गला खराब हो सकता है।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं उन्हें मेहनत के अनुकूल सफलता मिल सकती है। ऑफिस में शत्रुओं से सावधान रहने की ज़रूरत है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। सिर दर्द परेशान कर सकता है।  

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। व्यापार के सिलसिले में किसी वरिष्ठ अधिकारी से मुलाकात हो सकती है। प्रेमी आज आपसे अपने दिल की बात कह सकते हैं। पहले से उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। सेहत के लिहाज़ से दिन अच्छा रहेगा।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। व्यापार में अच्छा मुनाफा होता हुआ नज़र आ सकता है। जीवनसाथी के साथ एकांत में समय बिताने को मिल सकता है। आज घर के बड़ों की बात को आज नज़रअंदाज़ न करें। सेहत पहले से सही रहेगी।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहेगा। कामकाज और परिवार में तालमेल बनाकर चलने की ज़रूरत है। बच्चों की संगत पर ध्यान देने की ज़रूरत पड़ सकती है। किसी को उधार पैसे देने से पहले उससे जुड़ी सारी जानकारी प्राप्त कर लें। सेहत के प्रति सतर्क रहने की ज़रूरत है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!