Edited By Niyati Bhandari,Updated: 28 Oct, 2026 01:35 AM

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज महत्वपूर्ण मामलों में धैर्य और बुद्धिमत्ता
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज महत्वपूर्ण मामलों में धैर्य और बुद्धिमत्ता से निर्णय लेने की जरूरत रहेगी। जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान या अनावश्यक परेशानी का कारण बन सकता है। किसी भी विषय पर अंतिम निर्णय लेने से पहले सभी पहलुओं पर अच्छी तरह विचार करें और अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना भी उपयोगी रहेगा।
उपाय- पिता का आशीर्वाद लें।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। यदि आज आप किसी नए प्रोजेक्ट में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो फिलहाल इसे कुछ समय के लिए स्थगित रखना बेहतर रहेगा। किसी भी नई योजना में पैसा लगाने से पहले उससे जुड़े सभी पहलुओं की अच्छी तरह जांच करें और जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें।
उपाय- पीपल के वृक्ष पर दूध चढ़ाएं।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज आय और खर्च के बीच संतुलन बनाए रखें तथा अनावश्यक खर्चों से बचें। किसी भी आर्थिक योजना पर काम करने से पहले अपनी जरूरतों और उपलब्ध संसाधनों का आकलन अवश्य करें। व्यक्तिगत कार्यों को पूरा करना आज आपकी प्राथमिकता रहेगी। लंबे समय से लंबित पड़े जरूरी कामों को निपटाने के लिए समय निकालेंगे, जिससे मन को संतुष्टि मिलेगी।
उपाय- सोना बेचने या गिरवी रखने से बचें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज दूसरों के व्यक्तिगत मामलों में हस्तक्षेप करने से बचें और बिना मांगे किसी को सलाह देने से परहेज करें। आपकी बात सही होने के बावजूद सामने वाला उसे गलत तरीके से समझ सकता है, जिससे अनावश्यक विवाद पैदा होने की आशंका रहेगी। इसलिए अपने काम पर ध्यान दें और दूसरों के मामलों में तभी अपनी राय दें, जब आपसे विशेष रूप से पूछा जाए।
उपाय- धर्म स्थान में सेवा करें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करना आपकी प्राथमिकता रहेगी। घर के जरूरी कामों और परिवार के सदस्यों की जरूरतों पर ध्यान देना होगा। हालांकि, किसी छोटी सी बात को लेकर घर में वैचारिक मतभेद होने की संभावना है। ऐसी स्थिति में अपनी बात मनवाने की जिद करने के बजाय दूसरों के विचारों को भी समझने का प्रयास करें। धैर्य और आपसी समझदारी से बातचीत करने पर माहौल को शांत बनाए रखने में मदद मिलेगी।
उपाय- तुलसी के पौधे की सेवा करें।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। कारोबारी क्षेत्र में आज आपको कोई नया अनुबंध करने का अवसर मिलेगा, जो भविष्य में लाभदायक साबित होगा। व्यावसायिक गतिविधियों में तेजी आएगी और नए संपर्कों के माध्यम से प्रगति के अवसर मिलेंगे। किसी भी अनुबंध पर हस्ताक्षर करने से पहले उसकी शर्तों को अच्छी तरह पढ़ लें, ताकि आगे किसी तरह की परेशानी न हो।
उपाय- लक्ष्मी माता के सामने देसी घी का दीपक जलाएं।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। आपके परिश्रम, कार्यकुशलता और जिम्मेदारियों के प्रति समर्पण से उच्च अधिकारी तथा सहकर्मी प्रभावित होंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी छवि मजबूत बनेगी और महत्वपूर्ण कार्यों में आपकी भूमिका को सराहना मिलेगी। योजनाबद्ध तरीके से काम करने और सही अवसरों का लाभ उठाने से व्यापार को नई दिशा मिलेगी।
उपाय- गलत संगति, नशा, झूठ और चालाकी से दूर रहें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज शुरू किए गए अधिकांश कार्य सुचारू रूप से पूरे करने में सफलता मिलेगी। इससे आत्मविश्वास बढ़ेगा और मन में संतोष रहेगा। विद्यार्थियों के लिए भी दिन उत्साहवर्धक रहेगा। अपनी मेहनत, लगन और एकाग्रता के बल पर वे कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करेंगे।
उपाय- श्री कृष्ण को मक्खन का भोग लगायें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज पढ़ाई से जुड़े कार्यों में निरंतरता बनाए रखें और अपनी तैयारी पर पूरा ध्यान दें। सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने से अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। किसी खास व्यक्ति के प्रति आकर्षण बढ़ेगा और आपसी बातचीत से रिश्ते को आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा।
उपाय- हनुमान जी को चमेली का तेल अर्पित करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in