आज का राशिफल 5 नवंबर, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Updated: 05 Nov, 2026 06:31 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज आपको अनावश्यक वस्तुओं की खरीदारी और

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज आपको अनावश्यक वस्तुओं की खरीदारी और बेवजह खर्च करने से बचना होगा। बिना जरूरत किसी चीज में पैसा लगाने से आर्थिक स्थिति पर दबाव बढ़ सकता है और नकदी की कमी महसूस हो सकती है इसलिए अपनी जरूरतों को प्राथमिकता दें और बजट के अनुसार ही खर्च करें। आर्थिक मामलों में समझदारी से लिए गए निर्णय भविष्य में आपके लिए लाभदायक साबित होंगे।
उपाय- नारंगी या लाल रंग के वस्त्र धारण करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। परिवार में पिछले कुछ दिनों से चल रहा विवाद आज सुलझता नजर आएगा। सभी सदस्य आपसी बातचीत और समझदारी से समस्या का समाधान निकालने का प्रयास करेंगे। घर में दोबारा शांति और सौहार्द का माहौल बनने से मन प्रसन्न रहेगा। इस दौरान किसी की बात का बुरा मानने या छोटी-छोटी बातों को तूल देने से बचें। बड़ों की सलाह और सभी के सहयोग से पारिवारिक संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।
उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। घर के बुजुर्गों की सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत रहेगी। उन्हें सांस लेने में परेशानी या श्वास संबंधी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। उनकी दिनचर्या और स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यदि सांस लेने में तकलीफ हो या परेशानी बढ़े, तो बिना देरी किए चिकित्सकीय सहायता लें। समय पर देखभाल और उचित उपचार से उनकी सेहत का बेहतर ध्यान रखा जा सकेगा।
उपाय- मंदिर में हलवे का प्रसाद बांटें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज व्यापारिक व्यवस्था आपके अनुकूल रहेगी। कारोबार में कामकाज सुचारू रूप से चलेगा और आपके प्रयासों का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। व्यापार से जुड़े महत्वपूर्ण मामलों में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। यदि आप किसी नई योजना पर काम कर रहे हैं, तो उसे आगे बढ़ाने के लिए दिन अच्छा रहेगा। सही रणनीति और समझदारी से लिए गए निर्णय आर्थिक लाभ के अवसर बढ़ाएंगे।
उपाय- किसी धर्मस्थल में सेवा कार्य करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। युवाओं का संगीत और कला के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। आप अपनी पसंद की गतिविधियों में समय बिताना पसंद करेंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा और रचनात्मकता को बढ़ावा मिलेगा। प्रॉपर्टी के कारोबार से जुड़े व्यक्तियों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। संपत्ति की खरीद बिक्री से जुड़े मामलों में अच्छे अवसर मिलेंगे और किसी सौदे से आर्थिक लाभ प्राप्त होने की संभावना रहेगी।
उपाय- इलायची का सेवन करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। निजी क्षेत्र में नौकरी करने वाले व्यक्तियों के लिए भी दिन उत्साहजनक रहेगा। ऑफिस की ओर से उपहार मिलने से खुशी होगी और कार्यस्थल पर सम्मान की भावना बढ़ेगी। आपके काम और योगदान की सराहना होगी। इस सकारात्मक माहौल का लाभ उठाते हुए अपनी जिम्मेदारियों को पूरी लगन से निभाएं, ताकि भविष्य में भी तरक्की के अवसर मिलते रहें।
उपाय- लक्ष्मी नारायण मंदिर में घी और चावल दान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के संपन्न होने से खुशी और उत्साह का माहौल बना रहेगा। परिवार के सभी सदस्य मिल जुलकर आयोजन में हिस्सा लेंगे, जिससे आपसी प्रेम और अपनापन बढ़ेगा। घर में सुखद वातावरण रहने से मन प्रसन्न रहेगा और लंबे समय बाद सभी को एक साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा।
उपाय- तिल का तेल दान करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मित्रों और परिवार के सदस्यों के साथ उपहारों का आदान-प्रदान होगा। अपनों से मिलने वाले स्नेह और सम्मान से खुशी मिलेगी। सामाजिक संबंध मजबूत होंगे और मित्रों के साथ बातचीत तथा मेल-मिलाप से दिन यादगार बनेगा। इस दौरान आपसी संबंधों में मधुरता बनाए रखने के लिए सभी की भावनाओं का सम्मान करें।
उपाय- काली उड़द की दाल मंदिर में दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। दिनभर निजी कामों और पारिवारिक जिम्मेदारियों में व्यस्तता बनी रहेगी। लगातार काम करने के कारण शाम तक शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। ऐसे में अपने लिए भी थोड़ा समय निकालें और पर्याप्त आराम करें। काम के बीच छोटे-छोटे विराम लेने तथा खानपान का ध्यान रखने से आप थकान कम कर सकेंगे और दिन का आनंद भी बेहतर तरीके से उठा पाएंगे।
उपाय- लाल रंग की वस्तुओं का दान करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!