Edited By Niyati Bhandari,Updated: 18 Apr, 2026 01:00 AM

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। अपने आसपास के व्यक्तियों, खासकर पड़ोसियों के
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। अपने आसपास के व्यक्तियों, खासकर पड़ोसियों के साथ मधुर संबंध बनाये रखने की जरूरत है। छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करना और सहयोग की भावना रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इससे आपका सामाजिक वातावरण भी सकारात्मक बना रहेगा।
उपाय- गायत्री मंत्र का जाप करें।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आप अपने परिवार की जरूरतों के प्रति सजग रहेंगे। घर-परिवार की जिम्मेदारियों को समझते हुए आप उनका पूरा ध्यान रखेंगे, जिससे रिश्तों में संतुलन और अपनापन बना रहेगा। माता के ख़राब चल रहे स्वास्थ्य में सुधार होगा।
उपाय- शिवलिंग का दूध से अभिषेक करें।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज किसी भी विषय में गुस्से या जल्दबाजी में प्रतिक्रिया देने से स्थिति और उलझ सकती है। यदि आप शांत मन से समस्याओं को समझकर समाधान निकालने की कोशिश करेंगे, तो धीरे धीरे सब कुछ आपके पक्ष में होने लगेगा।
उपाय- घर में पीतल के बर्तन का उपयोग करें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। कार्यों में कुछ न कुछ व्यवधान आते रहेंगे, जिससे मन में हल्की निराशा या बेचैनी हो सकती है। आपकी मेहनत के अनुसार परिणाम अभी पूरी तरह नहीं मिल पाएंगे लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आपके प्रयास व्यर्थ जा रहे हैं। समय के साथ आपको इसका फल अवश्य मिलेगा।
उपाय- रसोई में बैठ कर भोजन करें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज व्यक्तिगत व्यस्तता के कारण आप अपने व्यवसाय पर पूरा ध्यान नहीं दे पाएंगे। इससे कुछ काम धीमे पड़ सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है यह स्थिति अस्थायी है। आज किसी नए काम या योजना की शुरुआत करने से बचें।
उपाय- सुबह उठकर पौधे को पानी दें।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। जो लोग सरकारी सेवा में हैं, उन्हें काम की अधिकता का सामना करना पड़ सकता है। अतिरिक्त जिम्मेदारियों के कारण आपको ज्यादा समय देना पड़ेगा, जिससे थकान भी महसूस हो सकती है। ऐसे में धैर्य और संतुलन बनाए रखना जरूरी है।
उपाय- सफेद या हल्के सुगंधित कपड़े पहनें।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए यात्रा प्रधान रहने वाला है। काम के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है और कुछ लोगों को विदेश जाने का मौका भी मिल सकता है। यात्रा के दौरान सावधानी रखना बहुत जरूरी है, खासकर अपने जरूरी कागजात, दस्तावेज और सामान को अच्छी तरह जांच लें, ताकि किसी प्रकार की परेशानी न हो।
उपाय- काले-सफ़ेद तिल शिवलिंग पर अर्पित करें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से अच्छा रहेगा, खासकर यदि आप संपत्ति की खरीद-फरोख्त से जुड़ी कोई योजना बना रहे हैं। इस दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे और आपको अच्छे अवसर मिल सकते हैं। सही निर्णय लेने पर भविष्य में इसका लाभ मिलने की पूरी संभावना है।
उपाय- घर में जंग लगा हथियार न रखें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज किसी खास मित्र या संबंधी के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर गहन चर्चा होगी। यह बातचीत आपके लिए उपयोगी सिद्ध होगी और आपको सही दिशा में सोचने का अवसर देगी। उनके विचार और अनुभव आपके निर्णय को और मजबूत बनायेंगे।
उपाय- लाल रंग की वस्तुओं का दान करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in