आज का राशिफल 2 मई, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Updated: 02 May, 2026 07:47 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज युवाओं को करियर से सम्बंधित कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी, जो किसी

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज युवाओं को करियर से सम्बंधित कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी, जो किसी पुरानी समस्या का समाधान देने में सहायक होगी। साथ ही ध्यान रखें कि नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी न होने दें। शांत मन और समझदारी के साथ अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखना आपके लिए लाभदायक रहेगा।
उपाय- नारायण कवच का पाठ करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है क्योंकि पैसों को लेकर किसी करीबी व्यक्ति से हल्की अनबन हो सकती है। ऐसे में धैर्य और स्पष्ट संवाद बनाए रखना जरूरी होगा। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव बढ़ सकता है, लेकिन आपकी मेहनत और लगन से आप उसे संभाल लेंगे।
उपाय- रात में चांद की रोशनी में 2–3 मिनट ध्यान करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज यदि व्यवसाय को लेकर किसी प्रकार की परेशानी चल रही है, तो उसे अपने तक सीमित न रखें। जीवनसाथी या परिवार के सदस्यों से खुलकर बात करें, इससे आपको मानसिक राहत मिलेगी और समाधान भी आसानी से मिल सकेगा।
उपाय- केले के वृक्ष का पूजन करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज आपके लिए वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग विशेष रूप से लाभदायक सिद्ध होगा। उनकी मदद या मार्गदर्शन से आपकी कोई महत्वपूर्ण मनोकामना पूरी होने की संभावना है, जिससे आपके मन में संतोष और आत्मविश्वास दोनों बढ़ेंगे।
उपाय- ससुराल पक्ष से संबंध मधुर रखें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। परिवार के संदर्भ में, बच्चों के साथ समय बिताना बेहद जरूरी रहेगा। उनकी समस्याओं को समझकर समाधान निकालने से उनका मनोबल बढ़ेगा और वे आपके और अधिक करीब महसूस करेंगे। घर में मेहमानों की आवाजाही बनी रहेगी, जिससे वातावरण चहल-पहल भरा रहेगा, लेकिन इसके कारण आपकी दिनचर्या थोड़ी प्रभावित हो सकती है।
उपाय- इलायची का सेवन करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज आपको विशेष रूप से यह ध्यान रखना होगा कि किसी प्रकार के गैरकानूनी कार्यों से दूरी बनाए रखें। छोटी सी लापरवाही भी आपको परेशानी में डाल सकती है, इसलिए सतर्क रहना जरूरी है। आर्थिक रूप से खर्चों की अधिकता बनी रहेगी, जिससे बजट पर दबाव महसूस होगा।
उपाय- लक्ष्मी नारायण मंदिर में घी और चावल दान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन संतुलन बनाए रखने का है। मनोरंजन के साथ-साथ पढ़ाई पर ध्यान देना आवश्यक है, ताकि भविष्य में अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकें। यदि वे अनुशासन और एकाग्रता बनाए रखेंगे, तो सफलता उन के कदम चूमेगी।
उपाय- ध्यान अथवा मेडिटेशन करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए व्यवसाय और व्यक्तिगत जीवन दोनों में सकारात्मक संकेत लेकर आया है। मीडिया या संपर्क सूत्रों के माध्यम से कोई महत्वपूर्ण व्यावसायिक जानकारी प्राप्त हो सकती है, जो आपके लिए लाभदायक साबित होगी। इस सूचना का सही समय पर उपयोग करने से आपको आगे बढ़ने का अच्छा अवसर मिल सकता है।
उपाय- रात में गुड़ का सेवन न करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आपने अपने व्यवसाय में जो बदलाव या नई योजना बनाई है, उसे लागू करने के लिए आज का दिन अनुकूल है। यदि आप पूरे आत्मविश्वास और योजना के साथ इसे क्रियान्वित करेंगे, तो निकट भविष्य में इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं।
उपाय- लाल रंग की वस्तुओं का दान करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!