आज का राशिफल 15 मई, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Updated: 15 May, 2026 10:05 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। संतान की शिक्षा और भविष्य को लेकर आप गंभीर रहेंगे और उनके बेहतर भविष्य के लिए कुछ धन निवेश करने का विचार बना सकते हैं।

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। संतान की शिक्षा और भविष्य को लेकर आप गंभीर रहेंगे और उनके बेहतर भविष्य के लिए कुछ धन निवेश करने का विचार बना सकते हैं। यह निर्णय आगे चलकर लाभदायक साबित होगा और बच्चों के विकास में सहायक रहेगा।
उपाय- नारंगी या लाल रंग के वस्त्र धारण करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। व्यापार से जुड़े लोग बदलते व्यावसायिक माहौल को ध्यान में रखते हुए अपनी व्यापारिक नीतियों में बदलाव करने की कोशिश करेंगे। आपकी दूरदर्शिता और नई सोच भविष्य में आपके व्यापार को मजबूती देने में मदद करेगी।
उपाय- माता का आशीर्वाद लें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। दांपत्य जीवन में आज मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी की ओर से कोई कीमती उपहार या सरप्राइज मिलने की संभावना है, जिससे रिश्तों में प्रेम और अपनापन और अधिक बढ़ेगा। अविवाहित लोगों के लिए आज विवाह का कोई अच्छा प्रस्ताव आने की संभावना है।
उपाय- प्राणायाम करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। यदि किसी साझेदारी से जुड़ा विवाद या मतभेद चल रहा था, तो आज उसे सुलझाने में सफलता मिलने की संभावना है। बातचीत और समझदारी से परिस्थितियाँ आपके पक्ष में आ सकती हैं, जिससे कामकाज में स्थिरता और राहत महसूस होगी।
उपाय- झूठ, धोखा और गलत मार्ग से बचें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज व्यापार से जुड़े रुके हुए प्रोजेक्ट को फिर से गति मिलने की संभावना है। लंबे समय से अटके कार्यों में प्रगति होने से आपको राहत और आत्मविश्वास दोनों मिलेगा। यदि आप धैर्य और समझदारी से काम करेंगे, तो आप व्यवसाय को आगे बढ़ाने में सहायक सिद्ध हो सकता है।
उपाय- तुलसी के पौधे की सेवा करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं।  दांपत्य जीवन में आज प्रेम और मधुरता बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ और भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा, जिससे रिश्तों में खुशी और संतुलन बना रहेगा। आज का दिन एक दूसरे के साथ अच्छे पल बिताने और संबंधों को और मजबूत बनाने का है।
उपाय- उबले आलू सफ़ेद गाय को खिलाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज का दिन आत्मविश्लेषण और आत्म सुधार के लिए बेहद उपयुक्त रहेगा। आप अपनी पिछली गलतियों और अनुभवों से सीख लेकर भविष्य की योजनाओं को बेहतर तरीके से आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। यह सोच आपको अधिक परिपक्व बनाएगी और आने वाले समय में सही निर्णय लेने में मदद करेगी।
उपाय- केले का दान करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन सकारात्मक रहेगा। आय के साधनों में वृद्धि होने की संभावना है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यदि आप प्रॉपर्टी में निवेश करने का विचार कर रहे हैं, तो सोच समझकर और पूरी जानकारी के साथ कदम उठाना आपके लिए लाभदायक साबित होगा।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन मेहनत और एकाग्रता का है। आगामी परीक्षाओं में मनचाहे परिणाम प्राप्त करने के लिए उन्हें अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। नियमित अध्ययन और अनुशासन ही उन्हें सफलता के करीब ले जाएगा।
उपाय- शिवलिंग पर गुलाब के फूल अर्पित करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!