आज का राशिफल 20 मई, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Updated: 20 May, 2026 06:50 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज का दिन आपको आत्ममंथन और

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज का दिन आपको आत्ममंथन और सुधार की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा। पिछले कुछ समय में हुई गलतियों से सीख लेकर यदि आप आगे बढ़ेंगे, तो यह आपके व्यक्तित्व को और अधिक परिपक्व तथा प्रभावशाली बनाएगा। अपनी कमियों को समझ कर उनमें सुधार करने की कोशिश आपके आत्मविश्वास को मजबूत करेगी।
उपाय- सूर्य को जल दें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज सकारात्मक सोच का असर आपके रिश्तों पर दिखाई देगा। परिवार और करीबी लोगों के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी और आपसी समझ बेहतर होगी। आप अपने व्यवहार और सोच में बदलाव लाकर लोगों के दिलों में अपनी जगह और मजबूत बना पाएंगे।
उपाय- सफेद चीजों का दान करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज आप किसी नई शुरुआत के लिए मानसिक रूप से खुद को तैयार महसूस करेंगे। यह शुरुआत आपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन और नई ऊर्जा लेकर आएगी। घर में किसी मांगलिक कार्य या शुभ आयोजन की योजना बनेगी, जिससे परिवार में खुशी और उत्साह का माहौल बना रहेगा।
उपाय- बेसन के हलवे का सेवन करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए मार्गदर्शन, प्रगति और संतुलन लेकर आया है। वरिष्ठ और अनुभवी लोगों की सलाह पर अमल करना आपके लिए बेहद लाभदायक साबित होगा। उनका सहयोग और मार्गदर्शन आपको सही दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा तथा कठिन परिस्थितियों को समझदारी से संभालने में मदद करेगा।
उपाय- हाथी का खिलौना घर में न रखें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज व्यर्थ की बाहरी गतिविधियों में समय बर्बाद करने से बचें और अपनी ऊर्जा को केवल महत्वपूर्ण कार्यों में लगाएं। आज अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा, क्योंकि सही आर्थिक प्रबंधन ही भविष्य को सुरक्षित बनाएगा।
उपाय- गुड़ चने का प्रसाद बांटे।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। व्यवसाय के क्षेत्र में आज का दिन आपके पक्ष में दिखाई दे रहा है। व्यापार को बढ़ाने के लिए साझेदारी लाभदायक साबित होगी। प्रभावशाली लोगों के साथ आपके संपर्क बढ़ेंगे, जिससे नए अवसर और लाभ मिलने की संभावना बनेगी। आपकी कार्यशैली और समझदारी व्यापार को नई दिशा देगी।
उपाय- लक्ष्मी माता के सामने देसी घी का दीपक जलाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। मनपसंद स्थान पर स्थानांतरण होने की संभावना है, जिससे मानसिक संतोष और कार्य में उत्साह बना रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, जिससे आत्मविश्वास और भविष्य को लेकर सकारात्मकता बढ़ेगी।
उपाय- केले का दान करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज का दिन आपके पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में खुशियां और मधुरता लेकर आने वाला है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा और जीवनसाथी के साथ आपसी प्रेम, समझ तथा भावनात्मक जुड़ाव और अधिक मजबूत होगा। व्यवसाय को लेकर कुछ नया करने का विचार बना सकते हैं।
उपाय- श्री कृष्ण को मक्खन का भोग लगायें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज आप मित्रों के साथ मिलकर मनोरंजन और खुशी से जुड़े कार्यों में समय व्यतीत करेंगे। परिवार या प्रियजनों के साथ घूमने-फिरने, फिल्म देखने या किसी खास कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।
उपाय- शिवलिंग पर गुलाब के फूल अर्पित करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!