आज का राशिफल 30 मई, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Updated: 30 May, 2026 10:05 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज का दिन आपके

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। परिवार में किसी सदस्य के साथ छोटी मोटी कहा सुनी या विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए बेहतर होगा कि आप बेवजह किसी बात में दखल देने से बचें और शांतिपूर्ण व्यवहार बनाए रखें। धैर्य और संयम से काम लेने पर परिस्थितियाँ जल्दी सामान्य हो जाएंगी।
उपाय- तांबे के बर्तन में पानी पीएं।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। परीक्षा या पढ़ाई से जुड़े मामलों में अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने फिरने का अवसर मिलेगा। जिस से आपको मानसिक राहत और खुशी देगा तथा परिवार के साथ संबंधों को और मजबूत बनाएगा।
उपाय- दूध, दही, चावल, मिश्री, घी, खीर, मक्खन खाएं।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। व्यापार की स्थिति सामान्य रहेगी। आज किसी बड़े लाभ की संभावना कम है, लेकिन कामकाज नियमित रूप से चलता रहेगा। ध्यान रखें कि जाने अनजाने में आपसे कोई गलती हो सकती है, जिसकी वजह से थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए हर काम सोच समझकर और सावधानी से करें।
उपाय- ज्यादा तला-भुना और शराब से बचें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज युवाओं को कुछ सीखने और खुद को बेहतर बनाने का समय रहेगा। ऐसी गतिविधियों पर ध्यान देना आपके लिए लाभदायक होगा, जिनसे न केवल काम आगे बढ़े बल्कि आपका ज्ञान और अनुभव भी बढ़े। नई जानकारी और कौशल भविष्य में आपके लिए सफलता के नए रास्ते खोल सकते हैं।
उपाय- माता की सेवा करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। पारिवारिक और आर्थिक गतिविधियां व्यवस्थित रूप से चलती रहेगी, जिससे मानसिक संतुलन बना रहेगा। साथ ही आज आत्म मनन और आत्मचिंतन के लिए समय निकालना जरूरी होगा। इससे आपकी कई उलझनों का समाधान मिलेगा और सोच में स्पष्टता आएगी, जिससे निर्णय लेना आसान होगा।
उपाय- हरा धनिया, हरी मूंग दाल, पालक, सेब, हरी सब्जियां खाएं।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज किसी भी परिस्थिति में झूठ का सहारा लेकर खुद को सही साबित करने की कोशिश न करें, क्योंकि इससे आपकी छवि और मान सम्मान प्रभावित हो सकते हैं। ईमानदारी और सच्चाई ही आपके लिए सबसे बेहतर रास्ता साबित होगी।
उपाय- कपूर की टिक्की जल में प्रवाहित करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज शाम तक कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए जरूरी और महत्वपूर्ण कार्य की शुरुआत में ही पूरे करने का प्रयास करें। घर में अचानक मेहमानों के आने से खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा।
उपाय- साधारण, सरल और सादा जीवन शैली रखें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। किसी भी बड़े कदम या महत्वपूर्ण निर्णय को लेने में जल्दबाजी न करें, क्योंकि आज परिस्थितियाँ पूरी तरह स्पष्ट नहीं हैं। आपको किसी फैसले को लेकर असमंजस या उलझन महसूस हो सकती है, इसलिए धैर्य और समझदारी से काम लेना बेहतर रहेगा।
उपाय- शिवलिंग पर साबुत बादाम रखें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज पुराना कोई विवाद या अधूरा मामला फिर से सामने आ सकता है, जिससे मानसिक तनाव बढ़ेगा। ऐसे में शांत रहकर परिस्थिति को संभालने का प्रयास करें और अनावश्यक बहस से बचें। संतान के लिए आज का समय सकारात्मक रहेगा। उनकी शिक्षा में उन्नति होने की संभावना है और पढ़ाई के प्रति उनकी गंभीरता बढ़ेगी, जिससे आपको संतोष और खुशी महसूस होगी।
उपाय- हनुमान जी को चमेली का तेल अर्पित करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!