आज का राशिफल 1 जून, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Updated: 01 Jun, 2026 05:11 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा और धन से जुड़े मामलों में संतोषजनक स्थिति बनी रहेगी।

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा और धन से जुड़े मामलों में संतोषजनक स्थिति बनी रहेगी। यदि आप निवेश करने का विचार कर रहे हैं, तो किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना आपके लिए लाभदायक साबित होगा। सही मार्गदर्शन भविष्य में अच्छा लाभ दिला सकता है।
उपाय- रविवार के दिन नमक रहित भोजन करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आप खुद को ऊर्जावान और स्वस्थ महसूस करेंगे। परिवार में किसी धार्मिक आयोजन या शुभ कार्य की रूपरेखा बन सकती है, जिससे घर का माहौल सकारात्मक और उत्साहपूर्ण रहेगा।
उपाय- पानी से भरा एक कुम्भ मंदिर में स्थापित करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज किसी करीबी से कोई मनपसंद उपहार मिलने की संभावना बन रही है। घरेलू कार्यों को समय पर पूरा करने में आप सफल रहेंगे और परिवार के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। करियर के क्षेत्र में सही योजना और समझदारी के साथ बदलाव लाने का विचार सफल रहेंगे।
उपाय- बेसन के हलवे का सेवन करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज व्यवसाय में बहुत अच्छी स्थिति बनी रहेगी और विभिन्न स्रोतों से आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। आपकी मेहनत और सही रणनीति का सकारात्मक परिणाम दिखाई देगा, जिससे आत्मविश्वास और उत्साह दोनों बढ़ेंगे। पारिवारिक जीवन में सुखद वातावरण बना रहेगा। परिवार के सदस्यों के बीच अच्छे संबंध और तालमेल रहने से घर की व्यवस्था संतुलित और शांतिपूर्ण बनी रहेगी।
उपाय- बिजली का कोई ख़राब उपकरण घर में न रखें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। किसी भी महत्वपूर्ण फैसले को लेने से पहले उस पर अच्छी तरह सोच विचार करना बेहद जरूरी होगा। जल्दबाजी या भावनाओं में लिया गया एक गलत निर्णय लाभ को नुकसान में बदल सकता है। इसलिए हर कदम समझदारी और धैर्य के साथ उठाएं।
उपाय- घर में चौड़े पत्ते वाले पौधे न रखें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को किसी दूसरे विभाग में स्थानांतरण या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। शुरुआत में यह बदलाव चुनौतीपूर्ण लग सकता है, लेकिन आगे चलकर यह आपके अनुभव और करियर के लिए फायदेमंद साबित होगा।
उपाय- छोटी कन्याओं को मिश्री युक्त खीर खाने को दें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज किसी भी प्रकार के अनावश्यक आकर्षण से दूरी बनाए रखना जरूरी होगा, क्योंकि इससे आपके पारिवारिक जीवन और प्रतिष्ठा पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। संयम और मर्यादा बनाए रखना ही आज आपके लिए हितकर रहेगा।
उपाय- काला सफ़ेद कम्बल मंदिर में दान करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है, लेकिन मन में चल रही कुछ चिंताएं आपके कार्यों में रुकावट पैदा कर सकती हैं। इसलिए नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी न होने दें और खुद को सकारात्मक बनाए रखने की कोशिश करें।
उपाय- सरसों के तेल में अपनी परछाई देख कर मंदिर में दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। अनियमित दिनचर्या के कारण आलस्य और थकान महसूस करेंगे, जिससे काम में मन कम लगेगा। बेहतर होगा कि अपने कार्यों को टालने की बजाय समय पर पूरा करने का प्रयास करें, क्योंकि देरी आगे चलकर तनाव बढ़ा सकती है।
उपाय- लाल रंग की वस्तुओं का दान करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!