आज का राशिफल 17 जून, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Updated: 17 Jun, 2026 07:11 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। परिवार की जिम्मेदारियों को व्यवस्थित करने के आपके प्रयास सफल रहेंगे। घर से

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। परिवार की जिम्मेदारियों को व्यवस्थित करने के आपके प्रयास सफल रहेंगे। घर से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों को बेहतर ढंग से संभाल पाएंगे और परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने से आपके संपर्क मजबूत होंगे। नए लोगों से परिचय और पुराने संबंधों को बेहतर बनाने का अवसर मिलेगा, जो भविष्य में लाभदायक साबित हो सकते हैं।
उपाय- लाल रंग के रुमाल अपने पास रखें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। यदि कोई विपरीत परिस्थिति सामने आती है, तो आपको धैर्य और मानसिक मजबूती बनाए रखनी होगी। भावनाओं में बहकर निर्णय लेने से बचें और हर स्थिति को शांत मन से संभालने का प्रयास करें। आज संतुलित सोच आत्मनियंत्रण और योजनाबद्ध तरीके से कार्य करना आपके लिए सफलता और मानसिक शांति का आधार बनेगा।
उपाय- शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आर्थिक मामलों में थोड़ी सावधानी जरूरी है। किसी जरूरी कार्य के कारण बजट प्रभावित हो सकता है, इसलिए खर्चों पर नियंत्रण रखें। साथ ही आज पैसों का उधार देना या लेना उचित नहीं रहेगा, क्योंकि इससे आर्थिक नुकसान या अनावश्यक तनाव की स्थिति बन सकती है।
उपाय- सोना बेचने या गिरवी रखने से बचें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। यदि आप घर बदलने या किसी नई जगह से जुड़ी योजना पर विचार कर रहे हैं, तो उसे आगे बढ़ाने के लिए समय अनुकूल है। सही योजना और तैयारी के साथ किए गए प्रयास सकारात्मक परिणाम दे सकते हैं। हालांकि किसी भी व्यक्ति के साथ अनावश्यक वाद-विवाद में पड़ने से बचें। छोटी सी बात भी बड़ा रूप ले सकती है और आपको अनावश्यक परेशानियों में डाल सकती है।
उपाय- ख़राब विद्युत का सामान घर में न रखें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। युवा वर्ग अपने भविष्य और करियर को लेकर अधिक सजग रहेगा। अपने लक्ष्यों को स्पष्ट करने और उन्हें हासिल करने के लिए किए गए प्रयास लाभदायक साबित होंगे। यह समय नई योजनाएं बनाने और उन्हें अमल में लाने के लिए प्रेरणादायक रहेगा।
उपाय- इलायची का सेवन करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आपका प्रभावशाली व्यक्तित्व और व्यवहार कुशलता सामाजिक क्षेत्र में आपको विशेष पहचान दिलाएगी। लोगों के साथ आपके अच्छे संबंध और संवाद शैली की वजह से आपकी प्रतिभा खुलकर सामने आएगी तथा मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
उपाय- लक्ष्मी नारायण मंदिर में घी और चावल दान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज आलस्य को अपने ऊपर हावी न होने दें। लापरवाही या टालमटोल की प्रवृत्ति के कारण कुछ महत्वपूर्ण कार्य रुक सकते हैं। अपनी कार्यक्षमता, उत्साह और मनोबल को बनाए रखें। सक्रिय और अनुशासित रहकर आप अपने अधिकांश कार्य सफलतापूर्वक पूरे कर पाएंगे।
उपाय- तिल का तेल दान करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टि से काफी शुभ रहने वाला है। धन से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है और कोई महत्वपूर्ण आर्थिक योजना आपके पक्ष में आएगी। सामाजिक क्षेत्र या जनसंपर्क से जुड़े लोगों के लिए आज नए अवसर खुलेंगे। आपके संपर्कों का दायरा बढ़ेगा और प्रभावशाली लोगों से मुलाकात भविष्य में लाभदायक साबित हो सकती है।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आपकी विनम्रता और मधुर व्यवहार लोगों को आपकी ओर आकर्षित करेगा। आप अपनी बातों और व्यक्तित्व के बल पर दूसरों का विश्वास जीतने में सफल रहेंगे। हालांकि आपकी बढ़ती लोकप्रियता कुछ विरोधियों या प्रतिस्पर्धियों को पसंद नहीं आएगी। वे आपके कार्यों में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें और अपने काम पर ध्यान केंद्रित रखें।
उपाय- शिवलिंग पर गुलाब के फूल अर्पित करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!