आज का राशिफल 18 जून, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Updated: 18 Jun, 2026 01:15 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज पारिवारिक जीवन में खुशी का माहौल रहेगा।

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज पारिवारिक जीवन में खुशी का माहौल रहेगा। परिवार के सदस्य किसी वरिष्ठ सदस्य की उपलब्धि के अवसर पर सरप्राइज पार्टी या विशेष आयोजन की योजना बनायेंगे, जिससे घर में उत्साह और आनंद का वातावरण बनेगा।
उपाय- आदित्य हृदयम का पाठ करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मित्रों के साथ घूमने-फिरने या समय बिताने का अवसर मिलेगा। इससे मानसिक तनाव और उलझनों से राहत मिलेगी तथा मन प्रसन्न और हल्का महसूस करेगा। संतान पक्ष से जुड़ी किसी समस्या के समाधान में आपकी सक्रिय भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। उनका मनोबल बढ़ाने और सही मार्गदर्शन देने का प्रयास करें।
उपाय- माता के चरण स्पर्श कर के उनका आशीर्वाद लें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज का दिन उत्साह, ऊर्जा और सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। पूरे दिन आपके भीतर आत्मविश्वास और उत्साह बना रहेगा, जिससे आप अपने कार्यों को बेहतर ढंग से पूरा कर पाएंगे। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। घर का माहौल सुखद और आनंदमय रहेगा, जिससे मानसिक शांति और संतोष का अनुभव होगा।
उपाय- केले का दान करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में धन लाभ की सम्भावना है। आपकी मेहनत का उचित फल मिलेगा और आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी। भाग्य भी आपका साथ देगा, इसलिए जो कार्य लंबे समय से लंबित हैं, उन्हें पूरा करने का प्रयास करें।
उपाय- गले में चांदी धारण करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज नौकरीपेशा लोगों का प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा। वरिष्ठ अधिकारियों की नजर में आपकी छवि मजबूत होगी और मनपसंद कार्य या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में कुछ सकारात्मक और अनुकूल बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं, जो भविष्य में आपके लिए लाभदायक साबित होंगे।
उपाय- दुर्गा मंदिर में हरे रंग की चूड़ियां अर्पित करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। साझेदारी में नया व्यवसाय शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। यदि आप किसी भरोसेमंद व्यक्ति के साथ मिलकर काम करने की योजना बना रहे हैं, तो उस दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।
उपाय- गाय को गुड़ खिलाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में कुछ गैर जरूरी कार्यों या अतिरिक्त जिम्मेदारियों के कारण व्यस्तता का सामना करना पड़ सकता है। इससे आपकी दिनचर्या थोड़ी प्रभावित होगी, इसलिए समय का बेहतर प्रबंधन करना जरूरी होगा।
उपाय- काले तिल दूध में मिलाकर पीपल के पेड़ पर चढ़ाएं।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी और परिवार के साथ मनोरंजन, घूमने-फिरने या शॉपिंग में समय व्यतीत होगा। इस से रिश्तों में अपनापन और मधुरता बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में भावनात्मक नजदीकियां बढ़ने की संभावना है।
उपाय- मंदिर में तिल के तेल का दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। स्वास्थ्य के मामले में आंखों से जुड़ी किसी भी समस्या को हल्के में न लें। यदि किसी प्रकार की परेशानी महसूस हो, तो तुरंत चिकित्सीय सलाह लें। साथ ही अपनी दिनचर्या, आराम और स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें, ताकि आप स्वयं को स्वस्थ और ऊर्जावान बनाए रख सकें।
उपाय- चने की दाल गाय को खिलाएं।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!