आज का राशिफल 20 जून, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Updated: 20 Jun, 2026 07:22 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। आपकी मेहनत और लगन का सकारात्मक परिणाम प्राप्त होगा, जिससे आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। धन का उपयोग सार्थक और आवश्यक कार्यों में होने की संभावना है, जिससे संतोष की भावना बनी रहेगी।
उपाय- तांबे के बर्तन मंदिर में दान करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है। परीक्षा या पढ़ाई से जुड़े कार्यों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, हालांकि मन में परिणामों को लेकर थोड़ा डर या चिंता बनी रहेगी। आत्मविश्वास बनाए रखें और अपनी तैयारी पर भरोसा करें। आर्थिक मामलों में सावधानी रखना जरूरी होगा। किसी को उधार देने या बिना सोचे-समझे धन संबंधी निर्णय लेने से बचें।
उपाय- पहाड़ की तस्वीर साउथवेस्ट में लगायें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। व्यवसाय और धन के मामले में दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। कुछ क्षेत्रों में लाभ के अवसर मिलेंगे, जबकि कुछ मामलों में अधिक सतर्कता की आवश्यकता होगी। यदि आप सही समय पर मिलने वाले अवसरों का पूरा लाभ उठाते हैं और योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ते हैं, तो भविष्य में व्यावसायिक जीवन से अच्छे लाभ और प्रगति प्राप्त करेंगे।
उपाय- हल्दी का तिलक लगायें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज आप कठिन से कठिन परिस्थितियों का समाधान निकालने में सक्षम रहेंगे। आपका सकारात्मक नजरिया घर और व्यवसाय दोनों जगह बेहतर तालमेल बनाए रखने में मदद करेगा। परिवार और कामकाज के बीच संतुलन बना रहेगा, जिससे मानसिक संतोष भी मिलेगा।
उपाय- रात में सिरहाने सौंफ रख कर सोये।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े किसी लेन-देन, निवेश या योजना पर विचार बना सकते हैं। यदि आप इस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, तो सोच-समझ कर और पूरी जानकारी के साथ निर्णय लें। प्रॉपर्टी या कानूनी दस्तावेजों से जुड़े मामलों में विशेष सावधानी बरतें। किसी भी कागज पर बिना पढ़े या पूरी जानकारी के बिना हस्ताक्षर न करें।
उपाय- दुर्गा मंदिर में हरे रंग की चूड़ियां अर्पित करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज युवाओं को सलाह दी जाती है कि समय के अनुसार अपने कार्यों को पूरा करते रहें। आलस या लापरवाही के कारण महत्वपूर्ण काम अधूरे रह सकते हैं और बाद में परेशानी का कारण बनेंगे। दूसरों के मामलों में अनावश्यक हस्तक्षेप करने से बचें और अपना ध्यान अपने कार्यों पर केंद्रित रखें।
उपाय- सफेद या हल्के सुगंधित कपड़े पहनें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। व्यवसाय में छोटी-छोटी चुनौतियां सामने आएगी, लेकिन धैर्य और समझदारी से उन्हें संभाला जा सकता है। बिजनेस पार्टनर या कर्मचारियों पर पूरी तरह निर्भर रहने के बजाय अपनी कार्यक्षमता और निर्णय क्षमता पर भी भरोसा रखें।
उपाय- सोना धारण करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। नौकरीपेशा लोगों को दस्तावेजों, फाइलों और जरूरी कागजात का विशेष ध्यान रखना चाहिए। छोटी सी लापरवाही भी अनावश्यक परेशानी खड़ी कर सकती है। आज सतर्कता, समय प्रबंधन और आत्मविश्वास आपके लिए सफलता की कुंजी रहेंगे।
उपाय- घर में जंग लगा हथियार न रखें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आर्थिक लाभ की अच्छी संभावनाएं बनी हुई हैं। अपने कार्यों के प्रति पूरी मेहनत, लगन और समर्पण बनाए रखें, क्योंकि आपके प्रयासों का सकारात्मक परिणाम मिलने की सम्भावना है। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने वाले अवसर सामने आएंगे।
उपाय- देसी चीनी मंदिर में दान करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!