Edited By Niyati Bhandari,Updated: 27 Jun, 2026 07:14 AM

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों को साझेदारी या सहयोगी संपर्कों के माध्यम से अच्छा लाभ
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों को साझेदारी या सहयोगी संपर्कों के माध्यम से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। सही लोगों के साथ मिलकर काम करने से व्यावसायिक प्रगति के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आज समझदारी, सही योजना और संतुलित खर्च आपकी सफलता और संतोष का आधार बनेंगे।
उपाय- लाल मुंह वाले बंदरों को चने खिलाएं।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। दिन की शुरुआत थोड़ी धीमी रहेगी परन्तु दोपहर बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में होती नजर आएंगी और कई मामलों में लाभदायक परिणाम मिलने की संभावना रहेगी। यदि कोई महत्वपूर्ण कार्य लंबित है, तो उसे आगे बढ़ाने के लिए समय अनुकूल रहेगा। खर्चों में वृद्धि होने की संभावना है। कुछ खर्चे ऐसे हो सकते हैं जिन्हें टालना या कम करना आसान नहीं होगा।
उपाय- मंदिर में चावल दान करें।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज किसी करीबी रिश्तेदार का आगमन होगा, जिससे घर का वातावरण खुशहाल और उत्साहपूर्ण बना रहेगा। आपसी मेलजोल और बातचीत से मन प्रसन्न रहेगा तथा पारिवारिक संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। आज आप स्वयं को ऊर्जावान और उत्साह से भरपूर महसूस करेंगे। आपके भीतर सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी, जिससे कई रुके कार्यों को पूरा करने में आसानी होगी।
उपाय- मंदिर में पुजारी को पीले रंग के वस्त्र दान करें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आप बदलते समय और परिस्थितियों को ध्यान में रखकर अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव करेंगे, उनका सकारात्मक प्रभाव दिखाई देगा। आपकी दूरदर्शिता और व्यावहारिक सोच आपको लाभ पहुंचा सकती है।
उपाय- खोटे सिक्के घर में न रखें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज सिर्फ योजनाएं बनाने से काम नहीं चलेगा, बल्कि उन्हें समय पर अमल में लाना भी आवश्यक होगा। यदि आप घर की मरम्मत, सजावट या रखरखाव पर धन खर्च कर रहे हैं, तो बजट का विशेष ध्यान रखें ताकि अनावश्यक आर्थिक दबाव न बने।
उपाय- छोटी कन्याओं को भोजन करवा कर उनका आशीर्वाद लें।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। विद्यार्थियों के लिए दिन विशेष रूप से अनुकूल है। पढ़ाई में मन लगेगा, एकाग्रता बेहतर रहेगी और सीखने की क्षमता भी बढ़ेगी। परीक्षा या प्रतियोगी तैयारी कर रहे छात्रों को अपने प्रयासों का अच्छा लाभ मिलेगा।
उपाय- स्त्रियों का सम्मान करें।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को कुछ विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। कुछ कार्य उम्मीद के अनुसार आगे नहीं बढ़ेंगे, जिससे मन में चिंता या असंतोष रह सकता है। हालांकि धैर्य और समझदारी से काम लेने पर स्थिति धीरे-धीरे आपके पक्ष में होने लगेगी।
उपाय- मंदिर की छत पर एक तिकोना झंडा लगायें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। संतान पक्ष की ओर से कोई ऐसा शुभ समाचार मिलने की संभावना है, जिससे आपको गर्व का अनुभव होगा। उसको मिलेगी उपलब्धि परिवार को गौरान्वित करेगी तथा घर में खुशी का माहौल बनेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को अपने पेशेवर संबंधों में सतर्कता बरतनी चाहिए। किसी भी व्यक्ति पर बिना सोचे-समझे भरोसा करने से बचें और अपने कार्यों तथा गोपनीय जानकारियों को सुरक्षित रखें।
उपाय- किसी जरूरतमंद की मदद करें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। व्यवसाय में कुछ नए बदलाव या सुधार करने का विचार सफल होगा। नई रणनीति, कार्यप्रणाली या योजना भविष्य में अच्छे परिणाम देने वाली साबित हो सकती है। आज का दिन सकारात्मक ऊर्जा, सीखने की क्षमता और नए प्रयासों में सफलता देगा, लेकिन व्यावसायिक मामलों में धैर्य और सावधानी बनाए रखना आवश्यक होगा।
उपाय- हनुमान जी को सिंदूर और चोला अर्पित करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ