April 2024 Taurus Horoscope: वृष राशि के लिए अप्रैल महीने का मासिक राशिफल

Edited By Prachi Sharma,Updated: 13 Mar, 2024 12:31 PM

शनि देव 17 मार्च को उदय हो जाएंगे। ये 12 फरवरी को कुम्भ राशि में अस्त हो गए थे। तुला राशि एक ऐसी राशि है जिसके लिए शनि दो तरह के फल करते हैं। कुंडली में

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

April 2024 Taurus Horoscope: 1 अप्रैल के दिन आपके लिए केतु का गोचर पांचवें भाव में हो रहा है। यह गोचर शुभ नहीं होता। चंद्रमा अष्टम भाव में हैं। मंगल, शनि दोनों ही यहां पर शुभ नहीं है। शुक्र, राहु और सूर्य तीनों ही यहां पर शुभ है। गुरु और बुध यहां पर शुभ नहीं हैं। गुरु और बुध यहां पर रहेंगे लेकिन सूर्य 13 अप्रैल को आगे चले जाएंगे और यहां पर उच्च के हो जाएंगे। ये आपकी राशि के 12वें पर चले जाएंगे पर 12वें पर जाना अच्छा नहीं होता। इसके बाद मंगल का गोचर होगा। मंगल 23 अप्रैल को आपके लिए शुभ हो जाएंगे। आपके लिए मंगल यहां पर आ जाएंगे। यह गोचर आपके लिए शुभ हो जाएगा। सूर्य अशुभ होंगे और मंगल शुभ हो जाएंगे। इसके बाद 24 अप्रैल को शुक्र का गोचर होगा। यहां पर यह ग्रह 12वें भाव में आ जाएगा।

Status of karma and income in the month of April अप्रैल महीने में कर्म और आय की स्थिति: यहां पर शनि दसवें भाव में हैं। यह शनि की अपनी मूलत्रिकोण राशि है। शनि जिस भाव में बैठते हैं, उस भाव को मजबूती प्रदान करते हैं। लेकिन शनि की नेचर है, वो मंदगामी है क्योंकि यहां पर न तो वो साढ़े साती में है नहीं ढैया में हैं। इसलिए यह केंद्र का भाव है। यहां पर शनि आपके लिए कर्म स्थान को मजबूती देने का काम कर रहें हैं। आय भाव जो है, इसके स्वामी गुरु हैं और 12वें भाव में हैं। यह गोचर अच्छा नहीं है लेकिन गुरु का यहां बैठना और छठे भाव को दृष्टि देना एक तरीके से अच्छा है। कर्म के भाग्य के ऊपर गुरु की दृष्टि है। शनि वहां पर खुद मौजूद हैं और राहु निश्चित तौर पर 11वें भाव में जो आय का भाव है। यहां पर वृद्धि का की काम करते हैं। राहु की अपनी कोई राशि नहीं होती और अपना भाव नहीं होता। लेकिन जिस भाव में राशि जिस प्लेनेट के साथ बैठते हैं। उसके फलों में वृद्धि कर देते हैं। तो राहु 11वें में इनकम में वृद्धि करने का काम करेंगे। निश्चित तौर पर आपकी आय बढ़ेगी। क्योंकि राहु यहां आपके लिए अच्छे गोचर में हैं। उसका आपको निश्चित तौर पर अच्छा फल जरूर मिलेगा। शुक्र चूंकि आपकी राशि के स्वामी उच्च भाव में बैठा होगा। 11वें भाव में 1 अप्रैल से 24 दिन तक यहां रहेंगे। शुक्र चूंकि लग्जरी के भी कारक हैं तो उसमें भी राहु वृद्धि जरूर कराएंगे। 

Health status in the month of April अप्रैल महीने में हेल्थ की स्थिति: छठा भाव जो रोग,ऋण,शत्रु का भाव है। उसके स्वामी भी कहीं न कहीं शुक्र ही बनते हैं। शुक्र यहां से 11वें भाव में बैठेंगे लेकिन यहां से छठे से छठे बैठ जाएंगे। छठे के स्वामी राहु के साथ युति करेंगे। केतु के प्रभाव में रहेंगे। सूर्य और शनि के बीच में रहेंगे तो निश्चित तौर वहां शारीरिक तौर पर कष्ट हो सकता है। यहां पर आपको अपने खाने-पीने पर नियंत्रण रखना पड़ेगा। छठे भाव से पेट से जुड़ी समस्या भी देखते हैं। जो डाइजेशन से संबंधित समस्याएं हैं, वो सारी इसी भाव से आती हैं इसलिए अपने खाने-पीने में थोड़ा ध्यान रखना पडे़गा। लेकिन ज्यादा दिक्कत इसलिए नहीं आएगी। क्योंकि गुरु की दृष्टि भी छठे भाव के ऊपर है। आगे जाकर गुरु के साथ जाकर बैठ जाएंगे तो गुरु की शुभता भी आपको मिलेगी। जिससे आपको लंबी चौड़ी शारीरिक तौर पर समस्या नहीं आएगी।

Relationship status in the month of April अप्रैल महीने में रिलेशन की स्थिति: यहां पर सप्तम भाव आपकी कुंडली में शादी का भाव होता है। इसके स्वामी मंगल बनते हैं। मंगल यहां पर 23 तक शनि के साथ रहेंगे। सप्तम के स्वामी का शनि के साथ बैठना और उसके ऊपर न राहु, न केतु, न सूर्य देख रहे हैं तो कोई भी ग्रह प्रभाव नहीं करता। इसका मतलब यह है कि कोई पाप ग्रह किसी एक ग्रह के प्रभाव में हो, तो उसका बहुत ज्यादा नुकसान नहीं होता। यहां पर दसवीं दृष्टि से शनि इसे देख रहे हैं। शनि इस भाव के स्वामी के साथ हैं, तो निश्चित तौर पर थोड़ा बहुत कनफ्लिक्ट हो सकता है। लेकिन बहुत ज्यादा चीजें नहीं बिगड़ेगी रिलेशनशिप सामान्य चलता रहेगा । कोई बहुत ज्यादा दिक्कत की बात नहीं है। राहु और शनि की दृष्टि है इस भाव के ऊपर। पार्टनर की हेल्थ को लेकर थोड़ी दिक्कत हो सकती है। शादी के कारक ग्रह गुरु फीमेल के शादी के कारक होते हैं और शुक्र मेल के कारक होते हैं। यहां पर गुरु और शुक्र एक साथ आ जाएंगे। बुध भी शुभ ग्रह है, तो निश्चित तौर पर चीजें आपके लिए ठीक रहेंगी। लग्नेश भी शुक्र है और यदि शादी से पहले कोई समस्या होती है तो लगन यानी आपकी राशि को ही उसका फायदा या नुकसान होगा। गुरु के साथ जाना एक तरीके से अच्छा है। 

जिनकी अभी शादी नहीं हुई है यानी जो लोग अभी सिंगल है। उनके लिए अभी थोड़ी इंतजार की घड़ी है। हालांकि मंगल इस भाव को आठवीं दृष्टि से एक्टिव कर रहे हैं। लेकिन चूंकि गुरु की शुभता उसमें शामिल नहीं है, तो अभी थोड़ा इंतजार करना पडे़गा। जो लोग किसी के साथ रिलेशन में हैं, उन्हें माह के अंत में अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिल सकता है। जब चंद्रमा आकर इस भाव को एक्टिव करेंगे। 

Status of education in the month of April अप्रैल महीने में शिक्षा की स्थिति: स्टूडेंट्स के लिए समय हो सकता है कि फोकस स्टडीज के ऊपर न बने। कारण यह है कि इन दो ग्रहों का केंद्रीय प्रभाव चंद्रमा के ऊपर रहेगा। मंगल चौथी दृष्टि से, केतु चंद्रमा को नौवीं दृष्टि से देखेंगे। दो पाप ग्रहों का चंद्रमा के ऊपर प्रभाव के कारण आपका फोकस नहीं बन पाएगा स्टडीज के ऊपर। इसके लिए आपको मेडिटेशन जरूर करनी चाहिए।    

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!