Edited By Sarita Thapa,Updated: 11 Apr, 2026 08:30 AM

मथुरा (उ.प्र.) (प.स.): वृन्दावन स्थित ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले विशिष्टजनों के लिए नया नियम लागू हो गया है। अब वी.आई.पी. अपने निजी सुरक्षाकर्मियों को मंदिर परिसर के अंदर नहीं ले जा सकेंगे।
मथुरा (उ.प्र.) (प.स.): वृन्दावन स्थित ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले विशिष्टजनों के लिए नया नियम लागू हो गया है। अब वी.आई.पी. अपने निजी सुरक्षाकर्मियों को मंदिर परिसर के अंदर नहीं ले जा सकेंगे। यह निर्णय मंदिर की प्रबंधन समिति की बैठक में लिया गया।
समिति ने यह कदम हाल ही में एक वी.आई.पी. के साथ आए सुरक्षाकर्मी द्वारा जूते पहनकर मंदिर में प्रवेश करने और विवाद की घटना के बाद उठाया है। नए नियम जल्द लागू किए जाएंगे। बैठक में मंदिर व्यवस्था से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई, जिसमें सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, अतिक्रमण हटाने और खाद्य सामग्री में मिलावट रोकने के निर्देश शामिल हैं।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ