Rudranath Temple news : भोलेबाबा के भक्तों का इंतजार खत्म, आज से खुलेंगे रुद्रनाथ मंदिर के कपाट

Edited By Updated: 18 May, 2026 12:39 PM

rudranath temple news

चमोली (उत्तराखंड) (प.स.): पंच केदार तीर्थयात्रा सर्किट का हिस्सा श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट सोमवार को ग्रीष्म काल के लिए खुल जाएंगे।

चमोली (उत्तराखंड) (प.स.): पंच केदार तीर्थयात्रा सर्किट का हिस्सा श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट सोमवार को ग्रीष्म काल के लिए खुल जाएंगे। परंपरागत रीति-रिवाजों का पालन करते हुए, रविवार को देवता की डोली गोपीनाथ मंदिर से रवाना हुई। सैंकड़ों श्रद्धालु देवता के दर्शन करने और देव डोली को विदाई देने के लिए एकत्रित हुए। 

उत्तराखंड के चमोली जिले के प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी, भाजपा के वरिष्ठ नेता और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी समारोह में उपस्थित थे। यह यात्रा रविवार रात ल्वीती खारक में रुकेगी और सोमवार को रुद्रनाथ मंदिर पहुंचेगी। रुद्रनाथ मंदिर समुद्र तल से लगभग 3,600 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!