रखना चाहते हैं हमेशा खूबसूरती को बरकरार तो 9 दिन कर लें इस मंत्र का जाप

Edited By Updated: 08 Aug, 2019 04:59 PM

beauty mantra in jyotish shastra in hindi

आज तक आपने यही सुना होगा कि हिंदू धर्म के शास्त्रों में व्यक्ति की सभी समस्याओं के समाधान दिलवाने वाले मंत्र दर्ज हैं।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
आज तक आपने यही सुना होगा कि हिंदू धर्म के शास्त्रों में व्यक्ति की सभी समस्याओं के समाधान दिलवाने वाले मंत्र दर्ज हैं। इनमें से बहुत से ऐसे मंत्र हैं जिनका जाप तो हम रोज़ाना करते हैं ताकि हम पर भगवान की विशेष कृपा बनी रही और हमारे जीवन की कठिनाईयां कम हो जाएं। मगर जिस मंत्र के बारे में आज हम बात करने वाले हैं यकीनन उसके बारे में कोई नहीं जानता होगा। न तो ये मंत्र आपकी पैसों से संबंधित परेशानियां से निजात पाने का है, न ही विवाह में आ रही बाधाओं से मुक्ति का और न ही जीवन में चल रही इस तरह की अन्य समस्याओं का। ये मंत्र तो है एक ऐसी प्रॉब्लम का हो जिससे आज के समय में खासतौर हर लड़की परेशान है।
PunjabKesari, Beauty mantra, Matrika Mantra Jyotish shastra, Mantra Bhajan Arti, Mantra Jaap,मातृका मंत्र
इससे पहले आप सोच में पड़ जाएं तो बता दें टेंशन है सुंदर दिखने की। जी हां, आप ने सही पढ़ा है। भई इसमें इतना हैरान होने वाली कौन सी बात है, भला ऐसा कौन सा व्यक्ति होगा जो सुंदर नहीं दिखना चाहता होगा। बल्कि सुंदर दिखने के लिए न जाने लोग क्या-क्या करते हैं और खासतौर पर तो लड़कियां व महिलाएं जिन्हें हर समय सुंदर दिखना होता है। इसके लिए नाजाने महिलाएं मेकअप करती हैं, तो कुछ देसी नुस्खे अपनाकर सौंदर्य पाने की कोशिश करती हैं। टेंशन तो तब बढ़ती है इतना कुछ करने के बाद उनके ऊपर वो सौंदर्य नहीं आ पाता।

अब ऐसे हालात में क्या किया जाए? ये ऐसा सवाल है जो ऐसी परिस्थित में हर किसी के मन में आता है? लेकिन इसका जवाब आज तक कोई नहीं निकाल पाया। आपको बता दें आज हम अपने साथ इन प्रश्नों का उत्तर लेकर आएं हैं, जो असल में एक मंत्र। जी हां, मातृका नामक एक मंत्र है जिसके नियमित जाप से कोई भी बहुत आसानी से सुदंरता पा सकता है। इस मंत्र की खासियत ये हैं न केवल महिलाएं बल्कि पुरुष भी इस मंत्र का जाप कर सकते हैं। ये मातृका मंत्र व्यक्ति को स्वाभाविक एवं शारीरिक दोनों रूप से सुंदर बना देता है।
PunjabKesari, Beauty mantra, Matrika Mantra Jyotish shastra, Mantra Bhajan Arti, Mantra Jaap,मातृका मंत्र
मान्यता है इस मंत्र के रोज़ाना जाप से जातक की आंखों में अद्भुत चमक आ जाती है, रंग निखर जाता है। बता दें यहां रंग से हमारे केवल गोरा होने से नहीं है। मंत्र के शुभ प्रभाव से रंग चाहे कैसा भी है, इससे व्यक्ति के रंग में खास प्रकार का निखार आ जाता है।

यहां जानें मातृका मंत्र-
ॐ ऐं ह्रीं षोडश मातृकाभ्योर नम:

सौंदर्य प्राप्ति मंत्र
बता दें इस मंत्र का जाप गुरुवार से आरंभ करके लगातार 9 दिन करना चाहिए। अगर संभव न हो तो 3 बार करें। सुबह स्नानादि करके मंत्र का जाप करने के लिए उत्तर दिशा में बैठें। ध्यान रहे इसका कम से कम एक माला यानि 108 बार करना है।
PunjabKesari, Beauty mantra, Matrika Mantra Jyotish shastra, Mantra Bhajan Arti, Mantra Jaap,मातृका मंत्र

 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!