Budh Gochar 2024: बुध करने जा रहे गोचर, ये 6 राशियां रहेगी भाग्यवान

Edited By Prachi Sharma,Updated: 02 Feb, 2024 08:51 AM

आज इस आर्टिकल में बात करेंगे बुध की। बुध बुद्धि के कारक ग्रह हैं। यदि कुंडली में बुध बढ़िया हो तो आपका मैथ भी बहुत अच्छा होता है। बुध ने 1 फरवरी

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Budh Gochar 2024: आज इस आर्टिकल में बात करेंगे बुध की। बुध बुद्धि के कारक ग्रह हैं। यदि कुंडली में बुध बढ़िया हो तो आपका मैथ भी बहुत अच्छा होता है। बुध ने 1 फरवरी शाम को मकर राशि में गोचर कर लिया है। तो चलिए जानते हैं ये गोचर किस राशियों के लिए बढ़िया फल करेगा। कुछ राशियां ऐसी हैं जिनमे बुध आय और धन स्थान के स्वामी हैं। 

मेष राशि: मेष राशि के लिए बुध तीसरे और छठे भाव के स्वामी हैं। बुध का गोचर होगा दसवें भाव से। ये गोचर शुभ होता है। दसवां भाव कर्म और कारोबार का स्थान है। नौकरी के लिहाज से समय काफी बढ़िया रहेगा। बुध इस भाव के कारक ग्रह भी हैं। ये गोचर आपके लिए बेहद शुभ है। निश्चित तौर पर आपको इसके बढ़िया रिजल्ट मिलेंगे। ये आपके चौथे भाव को देखेंगे। मां की सेहत को लेकर कोई दिक्कत थी तो वो भी सही हो जाएगी। 

मिथुन राशि: ये बुध की अपनी राशि है। यहां से बुध अष्टम भाव में गोचर करेंगे। राशि का स्वामी जब शुभ गोचर में चला जाता है तो निश्चित तौर पर आप काफी पॉजिटिव फील करेंगे। ये अष्टम में बैठेंगे तो धन स्थान को दृष्टि देंगे। आय को लेकर किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। धन लाभ होगा। आपका प्रभाव बढ़ेगा। कन्या राशि के स्वामी जब गोचर खाएंगे तो चौथे भाव के बढ़िया फल मिलेंगे। कार या प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना सकते हैं। 

सिंह राशि: सिंह राशि के लिए बुध का गोचर छठे भाव से होगा। बुध सिंह राशि के जातकों के लिए आय और धन भाव के भी स्वामी हैं। जब इन दोनों भावों का स्वामी शुभ गोचर में आ जाता है तो निश्चित तौर पर आपको इसके बढ़िया फल देखने को मिलते हैं। आय और धन के बिना लाइफ में बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्यारहवें भाव के स्वामी बुध हैं। 

तुला राशि: तुला राशि के लिए बुध चौथे भाव में गोचर करेंगे और दसवें भाव को देखेंगे। नौकरी और कारोबार में बुध का शुभ प्रभाव आपको देखने को मिलेगा। बुध आपके लिए भाग्य स्थान के स्वामी हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। आपके सुख में भी वृद्धि होगी। 

धनु राशि: धनु राशि के लिए बुध का गोचर दूसरे भाव में हो रहा है। ये धन का भाव है। धन भाव के ऊपर से गुरु का गोचर आपके लिए बढ़िया है। धनु राशि के लिए बुध कर्म स्थान के स्वामी बनते हैं। बुध की कन्या राशि आपके सप्तम स्थान में आएगी। पार्टनर को लेकर भी बढ़िया खबर सुनने को मिलेगी। पार्टनर की सेहत अगर खराब थी तो उसमें भी सुधार देखने को मिलेगा। कर्म और कारोबार में वृद्धि होगी। 

मीन राशि: इस राशि के लिए बुध शुभ गोचर में रहेंगे। ये गोचर हो रहा है ग्यारहवें भाव से। ये आय का भाव है। यहां से ये पंचम भाव को देखेंगे। संतान पक्ष की तरफ से आपको कोई गुड न्यूज़ सुनने को मिल सकती है। आय में वृद्धि होगी। चौथे भाव के लिहाज से समय सही रहेगा। भूमि या कार खरीदने का प्लान बना सकते हैं। 

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!