चाणक्य नीतिः नहीं मांगनी चाहिए इन लोगों से कभी मदद

Edited By Lata,Updated: 18 Jun, 2019 10:38 AM

chanaky policy

आचार्य चाणक्य की नीतियां हर इंसान को बहुत कुछ सिखाती हैं। उनकी हर एक नीति में जीवन को सफल बनाने के बारे में बताया गया है।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
आचार्य चाणक्य की नीतियां हर इंसान को बहुत कुछ सिखाती हैं। उनकी हर एक नीति में जीवन को सफल बनाने के बारे में बताया गया है। चाणक्य ने अर्थशास्त्र, राजनीति और अर्थनीति जैसे महान कईं ग्रंथों की रचना की है। आचार्य चाणक्य ने समय, काल, धर्म और परिस्थिति के अनुसार कुछ लोगों को खास भागों में बांटा है। साथ ही उन्होंने बुद्धि और चतुराई का उपयोग करते हुए हमें ज्ञान की बातें बताई है। उन्होंने बताया है कि परिस्थितियां चाहे कैसी भी हो लेकिन हमें कुछ लोगों से मदद नहीं लेनी चाहिए। तो आइए जानते हैं किन लोगों से मदद नहीं मांगनी चाहिए।  
PunjabKesari, kundli tv
आचार्य चाणक्य बताते हैं कि जो लोग जिंदगी में संतुष्ट नहीं रहते वे हमेशा दुखी रहते हैं। समझदार व्यक्ति को ऐसे लोगों से कभी भी मदद नहीं लेनी चाहिए। साथ ही यदि संभव हो तो इनसे दूर ही रहना चाहिए।

चाणक्य के अनुसार एक अच्छे इंसान को बुरे चरित्र वालों से हमेशा दूर रहना चाहिए। ऐसे लोगों से मदद लेने वाला व्यक्ति खुद ही नुकसान उठता है। साथ ही जो लोग धर्म की राह पर नहीं चलते वे कभी भी दूसरों की मदद सच्चे मन से नहीं करते हैं। इसलिए ऐसे लोगों की मदद नहीं लेनी चाहिए।
PunjabKesari, kundli tv
मनुष्य को मूर्ख इंसान से मदद नहीं मांगनी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि मूर्ख आदमी कभी सही प्रकार से मदद नहीं कर सकता है। मूर्ख आदमी किसी की बातों में बहुत जल्द ही आ जाता है। साथ ही वह किसी की बातों को ठीक प्रकार से नहीं समझ सकता है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!