Edited By Jyoti,Updated: 27 Jul, 2018 10:41 AM
जैसे कि सबको पता है कि आज 27 जुलाई को इस सदी का सबसे लंबा ग्रहण लगने जा रहा है। यह ग्रहण आज रात 11:54 से लेकर 28 जुलाई की अल सुबह 3:48 मिनट तक रहेगा। यानि लगभग 4 घंटे तक इस ग्रहण का प्रभाव बना रहेगा।
ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)
जैसे कि सबको पता है कि आज 27 जुलाई को इस सदी का सबसे लंबा ग्रहण लगने जा रहा है। यह ग्रहण आज रात 11:54 से लेकर 28 जुलाई की अल सुबह 3:48 मिनट तक रहेगा। यानि लगभग 4 घंटे तक इस ग्रहण का प्रभाव बना रहेगा। तो आईए जानते हैं इस चंद्र ग्रहण में क्या करना चाहिए जिससे इसके दुषप्रभाव से बचा जा सके।
मंत्र जाप
शास्त्रों में बताया गया है कि ग्रहण के समय मंत्रों का जाप करना उत्तम होता है। ज्योतिष के अनुसार इस दौरान आप गायत्री मंत्र का जाप कर सकते हैं। ऐसा करने से सभी प्रकार के दोषों का नाश होता है। इसके अलावा इस दौरान हनुमान चालीसा और हनुमान जी के मंत्रोच्चारण से भी विशेष लाभ मिलता है।
योग
ग्रहण काल में मेडिटेसन और योग साधना करना भी ज्योतिष के अनुसार बहुत अच्छा माना जाता है। इस दौरान साधना करने से विशेष फल प्राप्त होता है।
दान
वैसे तो ग्रहण के वक्त बाहर निकलना मना होता है, लेकिन इस दौरान दान देने का विशेष महत्व है। आप गुरु, ब्राह्मण या किसी जरूरतमंदों को दान कर सकते हैं। मान्यता है कि ग्रहण के वक्त या बाद में दान करने से सारी परेशानियों को दूर किया जा सकता है।
पढ़ाई शुरू करने के लिए अच्छा समय
यदि ग्रहण काल में बच्चे पढ़ना, लिखना, चित्रकला,संगीत या कुछ भी शुरू करना चाहें तो उन्हें रोके नहीं क्योंकि इस समय पढ़ना लिखना अच्छा माना जाता है।
मौन
ग्रहण काल में फालतू वार्तालाप नहीं करना चाहिए। कोशिश करें इस समय मौन साधना करें। ग्रहण काल के दौरान मौन व्रत करने का विशेष महत्व है।
Kundli Tv -आ रहा है सदी का सबसे बड़ा चंद्र ग्रहण, किन राशियों पर बरसाएगा अपना कहर