Edited By Sarita Thapa,Updated: 16 Nov, 2026 08:50 AM

लोकआस्था के महापर्व छठ के तीसरे दिन रविवार को राजधानी दिल्ली के यमुना घाटों पर श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का अद्भुत नजारा देखने को मिला। अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए दोपहर बाद से ही यमुना के विभिन्न घाटों पर व्रतियों और श्रद्धालुओं का...
नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स): लोकआस्था के महापर्व छठ के तीसरे दिन रविवार को राजधानी दिल्ली के यमुना घाटों पर श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का अद्भुत नजारा देखने को मिला। अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए दोपहर बाद से ही यमुना के विभिन्न घाटों पर व्रतियों और श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। शाम होते-होते घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। कहीं पारंपरिक छठ गीतों की गूंज सुनाई दी तो कहीं व्रती महिलाएं हाथों में पूजा का सूप लेकर सूर्यदेव की आराधना करती नजर आईं। सोलह शृंगार में सजी महिलाओं ने परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की लंबी उम्र और खुशहाली की कामना के साथ डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया।
पूर्वांचल की लोकपरंपरा और संस्कृति से जुड़े इस पर्व में बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और झारखंड मूल के परिवारों के साथ स्थानीय लोगों की भी बड़ी भागीदारी देखने को मिली। कई परिवार बच्चों और बुजुर्गों के साथ घाटों पर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने पूजा सामग्री से सजे बांस के सूप और दउरे के साथ जल में खड़े होकर भगवान सूर्य की उपासना की।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ