Edited By Niyati Bhandari,Updated: 04 Aug, 2023 10:20 AM
पुणे : महाराष्ट्र के पुणे में हिंदू देवी-देवताओं के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में गुरुवार को एक कॉलेज शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
पुणे : महाराष्ट्र के पुणे में हिंदू देवी-देवताओं के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में गुरुवार को एक कॉलेज शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आर.एस.एस.) से संबद्ध छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ए.बी.वी.पी.) के सदस्यों ने भी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कॉलेज के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।
इस सिलसिले में एक वीडियो सामने आया है जिसमें शिक्षक अशोक ढोले को कथित तौर पर कक्षा में कुछ टिप्पणियां करते हुए देखा जा सकता है। शहर के सिम्बायोसिस कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स की तरफ से कहा गया है कि संबंधित शिक्षक को कॉलेज से निलंबित कर दिया गया है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ऋषिकेश सोमन ने बताया कि एक छात्र ने कक्षा के दौरान यह वीडियो बनाया था।