Conjunction of sun and mars: सूर्य और मंगल की युति से इन राशियों को मिलेगी खुशखबरी

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 05 Feb, 2024 11:09 AM

conjunction of sun and mars

सूर्य और मंगल दोनों ग्रहों को ज्योतिष में महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है। 5 फरवरी यानी आज से इन दोनों ग्रहों की युति बनने वाली है। सूर्य स्वयं एक बहुत शक्तिशाली ग्रह हैं और मंगल भी एक अत्यधिक ऊर्जावान ग्रह हैं इसलिए

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Conjunction of sun and mars February 2024: सूर्य और मंगल दोनों ग्रहों को ज्योतिष में महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है। 5 फरवरी यानी आज से इन दोनों ग्रहों की युति बनने वाली है। सूर्य स्वयं एक बहुत शक्तिशाली ग्रह हैं और मंगल भी एक अत्यधिक ऊर्जावान ग्रह हैं इसलिए कुंडली में इन दोनों ग्रहों की युति से व्यक्ति के जीवन पर विशेष प्रभाव पड़ता है। 

PunjabKesari Conjunction of sun and mars

इस युति के कारण व्यक्ति का व्यवहार अक्सर संवेदनशील और उत्तेजनापूर्ण होता है। वे हर तरह की चुनौतियों को स्वीकार कर लेते हैं। सूर्य-मंगल के एक साथ आने पर व्यक्ति करियर में खूब तरक्की करता है। सूर्य और मंगल की युति से कार्यक्षेत्र में कई नए अवसर मिलते हैं। हालांकि प्रेम संबंधों के लिए यह युति अच्छी नहीं होती है। जब सूर्य और मंगल एक साथ युति में होते हैं, तो इससे प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव आता है और सेहत पर भी युति का नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। 5 फरवरी को बनने जा रही मंगल सूर्य की युति इस बार कई राशियों के लिए बहुत ही मंगलकारी रहने वाली है। सूर्य और मंगल की युति से किन राशियों के जीवन पर पड़ेगा अच्छा असर, जानें

PunjabKesari Conjunction of sun and mars

पहली भाग्यशाली राशि मेष राशि है। मंगल और सूर्य की युति से मेष राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। यह युति इस राशि के लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं होगी। हर क्षेत्र में सफलता के साथ अपार धन-संपदा की प्राप्ति होगी। करियर की बात करें, मकर राशि में दोनों ग्रहों की युति से मेष राशि के जातक सफलता के शिखर में पहुंचेंगे। नौकरीपेशा लोगों को उनके कार्य का फल अब मिलेगा। ऐसे में उन्हें पुरस्कार या फिर पदोन्नति मिल सकती है। सरकारी नौकरी करने वालों को भी सफलता हासिल हो सकती है। इसके साथ ही विदेश यात्रा का भी मौका मिल सकता है। बिजनेस में भी खूब लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। अगर विदेश में बिजनेस है, तो उसमें भी कई गुना अधिक प्रॉफिट हो सकता है। इसके साथ ही कई उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। रिश्ते की बात करें, तो जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा लेकिन स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है।

PunjabKesari Conjunction of sun and mars

दूसरी भाग्यशाली राशि वृषभ राशि है। मंगल और सूर्य की युति वृषभ राशि के भाग्य भाव को बनाने वाली है। ऐसे में इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। अध्यात्म की ओर भी अधिक झुकाव होगा। इसके साथ ही पिता का सहयोग मिलेगा। यात्रा जाने से भी लाभ मिलेगा। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा। इसके साथ ही सूर्य मान-सम्मान की वृद्धि कराने के साथ विदेश में नौकरी की चाह रखने वालों को सफलता हासिल करवा सकते हैं। बिजनेस में भी खूब लाभ मिल सकता है। निवेश करने से भी लाभ मिलेगा। पार्टनरशिप में किए गए व्यवसाय भी सफल होंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। इसके साथ ही बैंक बैलेंस बढ़ेगा। इस अवधि में आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।

तीसरी भाग्यशाली राशि सिंह राशि है। सिंह राशि राशि के जातकों को थोड़ा सा भी काम करने से अधिक सफलता प्राप्त होगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता हासिल होने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों की बात करें, तो अपने प्रयासों के कारण पदोन्नति और प्रोत्साहन मिलने वाला है। वरिष्ठों के बीच आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। बिजनेस में भी कामयाबी आपको मिलने वाली है। इसके साथ ही कोई डील साइन हो सकती है। जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल स्थापित होगा।

PunjabKesari Conjunction of sun and mars

चौथी भाग्यशाली राशि मकर राशि है। सूर्य और मंगल का गोचर मकर राशि के जातकों के लिए काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है।  विदेश जाने का मौका मिल सकता है। विदेश में प्रॉपर्टी बनाने की इच्छा पूरी होगी। भाई-बहन के साथ रिश्ते अच्छे होंगे। रिश्तों में आई खटास समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही आत्मविश्वास, साहस की वृद्धि होगी। विदेश में संपत्ति या फिर वाहन खरीदने की चाहत पूरी होगी। नौकरी में प्रमोशन के योग भी बनेंगे और आपका दबदबा भी बढ़ेगा।

पांचवी भाग्यशाली राशि कुंभ राशि है। सूर्य और मंगल की युति से कुंभ राशि के जातकों की किस्मत भी जाग सकती है। भौतिक सुख की प्राप्ति हो सकती है। शारीरिक समस्याओं से निजात मिल सकती है। अपने सपनों और लक्ष्यों को पाने में सक्षम हो सकते हैं। आपको आपकी कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। इस राशि के जातको को मनचाही पदोन्नति या वेतन वृद्धि मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।

गुरमीत बेदी
9418033344

PunjabKesari Conjunction of sun and mars

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!